समाचार

युवा उत्कर्ष मंच की मुम्बई में काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह संपन्न

       ठाणे के एम एच स्कूल में आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद भुवनेंद्र सिंह बिष्ट  एवं विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण दुबे रहे एवं अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य हौसला प्रसाद अन्वेषी ने की।
     युवा उत्कर्ष मंच की पश्चिम संभाग प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार शिक्षाविद डॉ.अतिराज सिंह के संयोजन में आयोजित इस शानदार  समारोह का आरंभ हेमा चंदानी अंजुली (कैडबरी फेम) तथा पूजा सिंह के मधुर स्वर में प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर डॉ. देवनारायण शर्मा,सतीश वर्मा, राज किशोर मिश्र ,गजल कार एंन बी सिंह”नादान”, श्रीराम शर्मा का सम्मान किया गया समारोह मैं  मुंबई व महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकार, कवि ,कवयित्री कविता, गीत, गजल, छंद मंडित रचनाओं की मनहर व मनमोहक प्रस्तुति  से काव्य रस धारा प्रवाहित करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर ठाणे की प्रमुख साहित्यिक संगठन  प्रेमांजलि साहित्य संस्था ठाणे ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं युवा उत्कर्ष मंच की पश्चिम संभाग प्रभारी डॉ.अतिराज सिंह को पुष्पगुच्छ शॉल व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का सफल संचालन वर्षा महेश ने किया।  इस अवसर पर त्रिभुवन को श्रद्धांजलि भी दी गई ।अंत में डॉ. अतिराज सिंह ने  आभार व्यक्त किया।