समाचार

भास्कर सम्मान 2020 से सम्मानित हुए कांगड़ा के भाषा अध्यापक राजीव डोगरा

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के गीतशाला मंच के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिस में देश के विभिन्न प्रदेशों के 50 साहित्यकारों ने भाग लिया और इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की पूर्व न्यायाधीश मीना भट्ट रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र ने साहित्यकारों को भास्कर सम्मान से सम्मानित किया। 50 साहित्यकारों प्राप्त हुआ।सम्मान मिलने पर उनके उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।