धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

सतरंगी समाचार कुञ्ज-14

आप लोग जानते ही हैं, कि ‘सतरंगी समाचार कुञ्ज’ में सात रंगों के समाचार हम लिखते हैं, शेष रंगों के समाचार कामेंट्स में आपकी-हमारी लेखनी से लिखे जाएंगे. आइए देखते हैं इस कड़ी के सात रंग के समाचार-

इस बार सतरंगी समाचार कुञ्ज में भारत के 71वें गणतंत्र दिवस की धूम होगी, लेकिन उससे पहले बात ‘डूम्सडे क्लॉक’ की. ‘डूम्सडे क्लॉक से भी पहले बात 26 जनवरी के गूगल के डूडल की-

गणतंत्र दिवस 2020: गूगल ने बनाया डूडल, 71वां भारतीय गणतंत्र दिवस पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक-

google doodle

हमारे पाठक भी गूगल से कम नहीं हैं. सुदर्शन खन्ना ने इस अवसर पर एक पोस्टेज टिकट बनाकर भेजी है, जिसमें आपको देखकर पता चलता है, कि भारत में कभी सिक्का ”आना” भी चलता था और यह पोस्टेज टिकट ”2 आना” की है-


1.’डूम्सडे क्लॉक’:

‘डूम्सडे क्लॉक’: प्रलय आने में 2 मिनट से भी कम का समय?, जानें क्या है परमाणु वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी
‘डूम्सडे क्लॉक’ का यह आकलन युद्धक हथियारों, विध्वंसकारी तकनीक, फेक विडियो, ऑडियो, अंतरिक्ष में सैन्य ताकत बढ़ाने की कोशिश और हाइपरसोनिक हथियारों की बढ़ती होड़ से मापा गया है।
इन तीन चीजों से स्थिति खतरनाक

परमाणु हथियार
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया परमाणु युग में है। नेताओं ने पिछले कई सालों में हथियारों की होड़ रोकने वाली कई संधियों को कमजोर किया है। इसके कारण दुनिया में परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ी है। उत्तर कोरिया और ईरान की परमाणु हथियारों की होड़ पर अनिश्चितता है। अगर कहीं भी चूक हुई तो प्रलय तय है।

क्लाइमेट चेंज
क्लाइमेट चेंज पर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी है। 2019 में पूरी दुनिया में युवाओं द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। लेकिन दुनिया के देशों द्वारा क्लाइमेट चेंज पर बहुत कम प्रयास हुए हैं। यह तब है जब पिछले इस में मनुष्यों के कारण हुए क्लाइमेट चेंज के कारण दुनिया काफी गर्म रही। जंगलों में बड़ी आग लगी और ग्लेशियर तेजी से पिछले हैं।

भ्रामक सूचनाएं
भ्रामक सूचनाओं के कारण भी दुनिया में युद्ध की आशंका बढ़ी है। इस सूचनाओं पर विभिन्न देशों द्वारा विश्वास करना भी परमाणु हथियारों और क्लाइमेट चेंज के खतरे को बढ़ाता है। पिछले साल कई सरकारों ने भ्रामक साइबर सूचनाओं का अभियान तक चलाया। इनका निशाना दूसरे देशों के बीच अविश्वास फैलाना था। इसके कारण शांति को खतरा पैदा हो रहा है।
इसलिए अपनी, सबकी और दुनिया की सुरक्षा के लिए परमाणु हथियारों की होड़, प्रदूषण और भ्रामक सूचनाओं को रोकने का हर संभव प्रयत्न करना आवश्यक है.

 

2.बहादुरी दिखाने वाले 22 बच्चे हुए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित-
भारतीय बाल कल्याण परिषद (आइसीसीडब्ल्यू) द्वारा बहादुर बच्चों को 62 साल से प्रतिवर्ष दिए जा रहे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार विवादों में घिरने के बावजूद इस बार भी दिए जाएंगे। वर्ष 2019 के 22 बच्चों का चयन किया गया है। इनमें 10 लड़कियां हैं जबकि 12 लड़के। एक लड़के को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा।
तीन बच्‍चों को गहरे समुद्र में डूबने से बचाया

परिषद की आजीवन संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ ने बच्चों की बहादुरी के किस्से बताए। केरल के रहने वाले 17 वर्षीय मोहम्मद मुहसिन ईसी ने अपने तीन दोस्तों को गहरे समुद्र में डूबने से बचाया लेकिन खुद समुद्र में डूब गया। उसका शव अगले दिन मिला। इस बहादुर बच्चे को मरणोपरांत अभिमन्यु अवार्ड से नवाजा जाएगा।

 

3.पद्म पुरस्कारों की घोषणा / अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जॉर्ज फर्नांडीस और विश्वेश तीर्थ स्वामी को मरणोपरांत पद्मविभूषण

सरकार ने शनिवार शाम पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 शख्सियतों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। मोदी सरकार में मंत्री रहे अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और मनोहर पर्रिकर को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जेटली, सुषमा को पद्म विभूषण और पर्रिकर को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। वहीं, पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी को भी मरणोपरांत पद्मविभूषण के लिए चुना गया है। स्वामीजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यात्मिक गुरु माने जाते थे। वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्मविभूषण मिलेगा।
सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडीस सहित 7 को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्म श्री
छन्नूलाल मिश्रा और अनिरुद्ध जगन्नाथ को भी पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। विश्वेशतीर्थ स्वामीजी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिलेगा। मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत), आनंद महिंद्रा, पीवी सिंधु समेत 16 को पद्म भूषण दिया जाएगा।
टीवी और सिनेमा की दुनिया के इन 7 दिग्गजों को पद्म श्री सम्मान-
कंगना रनौत, करण जौहर, एकता कपूर, अदनान सामी, सुरेश वाडकर, सरिता जोशी
मैरी कॉम, सिंधु समेत खेल जगत की 8 हस्तियों को सम्मान
मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति समेत 17 विदेशियों को भी पद्म पुरस्कार
66 साल में 4756 हस्तियों को पद्म पुरस्कार
वीरता पुरस्कार / कश्मीर में विदेशी आतंकी को मारने में शहीद हुए नायब सूबेदार सोमबीर समेत 9 को शौर्य चक्र

 

4.पद्म पुरस्कारः समाज के इन असली हीरोज को भी मिला सम्मान
1.ऊषा ने 7 साल की उम्र में मैला ढोने का काम किया है। स्वच्छता की दिशा में अपने दशकों के काम के बाद सुलभ इंटरनैशनल की अध्यक्ष बनीं। पर्यावरण स्वच्छता की दिशा में काम कर रही हैं।
2.महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में सूखा पीड़ित गांव की जिंदगी बदल दी। वह हिवाड़ बाजार गांव के सरपंच हैं। उन्होंने 4.5 लाख पेड़ लगाए हैं।
3.खुद शिक्षा हासिल नहीं कर पाए, लेकिन पेशे से फ्रूट वेंडर हरेकाला ने दूसरों को शिक्षा दिलाने में पूरी जिंदगी लगा दी। उन्होंने मस्जिद के अंदर हजब्बा स्कूल की स्थापना की।
4.पारंपरिक कठपुतली आर्ट नोक्कुविद्या पवक्कली के संरक्षण के लिए पंकजाक्षी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। वह इस कला की एकमात्र प्रैक्टिशनर हैं।
5.किसान और पर्यावरणविद राम प्रकृति की सुरक्षा के निस्वार्थ काम कर रहे हैं। वह सूखे इलाकों में वन्यीकरण को प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के सूखे इलाकों में लाखों पेड़ लगाए हैं।
6.राहीबाई पढ़ी लिखी नहीं हैं, लेकिन महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली इस कबायली महिला सीड बैंक की स्थापना की है। उन्होंने 50 एकड़ जमीन का संरक्षण किया है जिनपर धान और सब्जियों की खेती करती हैं।
7.लावारिस लाशों के रखवाले मोहम्मद शरीफ को पद्म श्री
आम लोगों के बीच वह ‘शरीफ चाचा’ के नाम से मशहूर हैं। वह कहते हैं, ‘जब तक उनमें जान है, वह लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते रहेंगे। इस सेवा से उन्हें सुकून मिलता है।
8.पश्चिम बंगाल के ‘एक रुपये का डॉक्टर’ ने मरीजों को समर्पित किया अपना पद्मश्री पुरस्कार
डॉक्टर बनर्जी इस साल पश्चिम बंगाल से पद्मश्री के लिए चुने गए चार शख्सियतों में एक हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं 57 सालों से मरीजों का इलाज कर रहा हूं। मैं इस पुरस्कार को उन्हें समर्पित करता हूं।’
शेष हीरोज की महत्ता कामेंट्स में पढ़िएगा.

 

5.टोक्यो ओलिंपिक / कोरोनावायरस के कारण बॉक्सिंग क्वालिफायर मुकाबले की मेजबानी चीन से छिनी, अब जॉर्डन में होंगे

आप लोग जानते ही हैं, कि चीन में कोरोनावायरस के कारण बहुत-सी मौतें भी हुई हैं और अनेक लोग बीमार हुए हैं. इसलिए इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने कहा, ‘‘ये मुकाबले चीन के वुहान में 3 से 14 फरवरी तक होने थे। बीटीएफ और चीनी ओलंपिक कमेटी के संयुक्त फैसले के बाद कोरोनावायरस के कारण इवेंट को वहां से हटाया गया है। सभी विकल्पों की सावधानी पूर्वक समीक्षा के बाद बीटीएफ ने जॉर्डन ओलिंपिक समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे इवेंट की तारीखों और स्थान की जल्द से जल्द पुष्टि हो सकेगी।’’

 

6.ताकि सनद रहे- हिंसा न हो-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, संघर्ष करने वाले लोग हमेशा याद रखें गांधी जी का अहिंसा मंत्र
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि किसी भी उद्देश्य के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को गांधी जी के अहिंसा के मंत्र को सदैव याद रखना चाहिए। राष्ट्रपति का यह सुझाव ऐसे समय में आया है जब संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘राष्ट्र-निर्माण के लिए, महात्मा गांधी के विचार आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं। सत्य और अहिंसा का उनका संदेश हमारे आज के समय में और भी अधिक आवश्यक हो गया है। ‘

 

7.26 जनवरी और मन की बात
जल संरक्षण, खेलो इंडिया और एग्जाम, जानें मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी
मन की बात प्रोग्राम में पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने 22 फरवरी से 1 मार्च तक ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर में पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजित हो रहे हैं. इसमें भागीदारी के लिए 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ी क्वॉलिफाई कर चुके हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है और शांति हर सवाल के जवाब का आधार होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एकजुटता से हर समस्या के समाधान का प्रयास हो और भाईचारे के जरिए हर विभाजन और बंटवारे की कोशिश को नाकाम करें। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इक्कीसवीं सदी में हैं, जो ज्ञान-विज्ञान और लोकतंत्र का युग है। क्या आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां हिंसा से जीवन बेहतर हुआ.

 

कुछ फटाफट सुर्खियां-
1.गुस्सैल बना देते हैं ग्रे शेड वाले रोलः चंकी पांडे
2.National voters day 2020 :वोट नहीं दिया तो जुर्माना, नैशनल वोटर्स डे की खास बातें
राष्ट्रीय मतदाता दिवस-
भारत में 2011 से हर साल 25 जनवरी को नैशनल वोटर्स डे या राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। दरअसल 25 जनवरी, 1950 को भारत के चुनाव आयोग का गठन हुआ था। उसी की याद में यह राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
3.गायत्री मंत्र के जप से होते हैं इतने फायदे, बस करके देखिए
4.15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराने में हैं ये अंतर, जानें
5.26 जनवरी: वह चीज जिसे शुभ माना गया, रोचक बातें
6.एक्सपर्ट से जानें, नींद से लेकर खाने से जुड़ी बातें जो बनाए रखेंगी सेहतमंद
7.अदरक का पानी करेगा जादुई असर, पीरियड पेन से लेकर वजन कम करने में करेगा मदद
अदरक के औषधीय गुणों से सभी वाकिफ हैं। यही वजह है कि इसका उपयोग न सिर्फ आयुर्वेद में बल्कि भारतीय खानों में भी जरूर किया जाता है। जितनी गुणकारी अदरक है उतना ही गुणकारी अदरक का पानी भी है। इसमें मौजूद जिंजरोल, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, ऐंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

 

आशा है आपको सतरंगी समाचार की यह कड़ी भी पसंद आई होगी. आप भी कामेंट्स में विभिन्न रंगों के ऐसे अनोखे-रोचक-जागरूकता से ओतप्रोत सकारात्मक समाचार लिख सकते हैं.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

One thought on “सतरंगी समाचार कुञ्ज-14

  • लीला तिवानी

    ग्रैमी अवॉर्ड 2020 / 18 साल की पॉप सिंगर बिली एलिश को सबसे ज्यादा 5 ग्रैमी, लेडी गागा ने अपना 11वां अवार्ड जीता

    लॉस एंजेलिस में रविवार देर रात 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स दिए गए। अमेरिका के महानतम बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायन को श्रद्धांजलि देने के साथ ही ग्रैमी 2020 अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हुई। सबसे ज्यादा 8 केटेगरी में नॉमिनेटेड लिज्जो को ट्रुथ हर्ट्स के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेन्स सहित 3 अवॉर्ड मिले।

    युवा अमेरिकन पॉप सिंगर बिली एलिश ने पहली बार 5 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, उन्हें 6 केटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। बिली इस बार अवॉर्ड जीतने वाली (18 साल) सबसे युवा सिंगर हैं। सिंगर लेडी गागा ने दो अवार्ड जीतकर अपने करियर के कुल 11 ग्रैमी अवार्ड पूर कर लिए।

    बिली ने 4 टॉप केटेगरी- बेस्ट न्यू आर्टिस्ट, सॉन्ग ऑफ द ईयर, रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और एलबम ऑफ द ईयर में अवॉर्ड अपने नाम किए। ग्रैमी अवॉर्ड सेरेमनी की होस्टिंग 15 बार ग्रैमी जीतने वाली एलिशिया कीज ने की। मिशेल ओबामा बेस्ट स्पोकन वर्ड एलबम अवॉर्ड से सम्मानित की गईं।

Comments are closed.