समाचार

संगम बोली सम्मान से सम्मानित हुए भाषा अध्यापक राजीव डोगरा ‘विमल’

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के अखिल भारतीय बोली विकास मंच द्वारा मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन करवाया गया।जिसमें राजीव डोगरा को उनकी प्रस्तुति के संगम बोली सम्मान से सम्मानित किया।उनको यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, कवयित्री अलका जैन के कर कमलों से प्राप्त हुआ।सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।