कविता

लॉक डाउन को सफल बनाते हैं

लक्ष्य प्राप्ति के लिए थोड़ा सब्र अपनाते हैं,
कुछ न करके अपना- अपना फर्ज़ निभाते हैं।
धैर्य और सहनशीलता का परिचय दे जाते हैं,
घर बैठकर लॉक डाउन को सफल बनाते हैं।

मास्क,सैनिटाइजर को अपना अस्त्र बनाते हैं,
सोशल डिस्टेंस को अपनाकर प्राण बचाते हैं।
कोरोना के हमले को हम सब विफल बनाते हैं,
घर बैठकर लॉक डाउन को सफल बनाते हैं।

आओ घर बैठे -बैठे ही रिश्तो को निभाते हैं,
पुराने एल्बम में मिलकर नई तस्वीर लगाते हैं।
बड़ों और बच्चों के संग कुछ समय बिताते हैं,
घर बैठकर लॉक डाउन को सफल बनाते हैं।

परिवार के संग मिलकर रचनात्मकता अपनाते हैं,
पाक कला,चित्रकला,गायन, वादन, लेखन में,
सृजनशीलता का कुछ कमाल दिखाते हैं,
घर बैठकर लॉक डाउन को सफल बनाते हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों और सेना का हौसला बढ़ाते हैं,
उनके समर्पण,मेहनत, जज़्बे को शीश नवाते हैं।
जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हैं,
घर बैठकर लॉक डाउन को सफल बनाते हैं।

— कल्पना सिंह

*कल्पना सिंह

Address: 16/1498,'chandranarayanam' Behind Pawar Gas Godown, Adarsh Nagar, Bara ,Rewa (M.P.) Pin number: 486001 Mobile number: 9893956115 E mail address: kalpanasidhi2017@gmail.com