कविता

हनुमान स्तुति

चिरंजीवी शिवांश भक्तवत्सल भगवान
आञ्जनेया महावीर महातपस्वी बलवान

कपीश्वर महाकाय दैत्यकार्य विघातक
रामदूत बजरंगी दशग्रीव कुलान्तक

परविद्या परिहार सिंहिकाप्राण भंजन
परशौर्य विनाशन महारावण मर्धन

लंकापुर विदायक सीतान्वेषण पंडित
सर्वमाया विभंजन केसरीसुत सुरार्चित

सीताशोक निवारक कुमार ब्रह्मचारी
संकटमोचन महाबली भक्त हितकारी

मानव मूढमति समझकर कृपानिधान
करो कल्याण बजरंगबली हनुमान

✍️ आलोक कौशिक 

आलोक कौशिक

नाम- आलोक कौशिक, शिक्षा- स्नातकोत्तर (अंग्रेजी साहित्य), पेशा- पत्रकारिता एवं स्वतंत्र लेखन, साहित्यिक कृतियां- प्रमुख राष्ट्रीय समाचारपत्रों एवं साहित्यिक पत्रिकाओं में सैकड़ों रचनाएं प्रकाशित, पता:- मनीषा मैन्शन, जिला- बेगूसराय, राज्य- बिहार, 851101, अणुडाक- devraajkaushik1989@gmail.com