शिशुगीत

बिल्ली

बिल्ली अगर रास्ता काट जाये तो! जानिए ...

कितनी प्यारी मेरी बिल्ली,
‘म्याऊं-म्याऊं’ करती है,
चूहे खाती खूब शौक से,
पर कुत्ते से डरती है.
दूध-मलाई मिल जाएं तो,
खाकर खूब उछलती है,
प्यार से पालो प्यार बांटती,
डांटो खूब मचलती है.

— लीला तिवानी

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244