गीतिका/ग़ज़लपद्य साहित्य

ग़ज़ल

सभी कर्म फल पीछे’ तकदीर पहले
मिले बाद में दंड, तकसीर पहले |
तबाही या’ संहार जग का करे कौन
वही जो किया सिर्फ तामीर पहले |
यहाँ जिंदगी देखना है बहुत बाकि
अभी जान लो सिर्फ तासीर पहले |
लिखूं क्या मैं’ सन्देश, परदेश में वो
रखूं ख़त में सब हाले तहरीर पहले |
विरोधी बने दोस्त, दुश्मन कहाँ है
बखेड़ा अभी छोड़, तकरीर पहले |
जहां दुश्मनी हो पडोसी बशर से
लड़ाई करो किन्तु तदबीर पहले |
पराजय नहीं जीत ही चाहिए अब
अँधेरा भी’ स्वीकार, तन्वीर पहले |
अगर हांकना हो जनाधार को, तब
नबाबी जरूरी या’ जागीर पहले |
धनी माँगते धन उसी से मुहब्बत
सिपाही को’ प्यारा है शमशीर पहले |

कालीपद ‘प्रसाद’

*कालीपद प्रसाद

जन्म ८ जुलाई १९४७ ,स्थान खुलना शिक्षा:– स्कूल :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,धर्मजयगड ,जिला रायगढ़, (छ .गढ़) l कालेज :(स्नातक ) –क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,भोपाल ,( म,प्र.) एम .एस .सी (गणित )– जबलपुर विश्वविद्यालय,( म,प्र.) एम ए (अर्थ शास्त्र ) – गडवाल विश्वविद्यालय .श्रीनगर (उ.खण्ड) कार्यक्षेत्र - राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज ( आर .आई .एम ,सी ) देहरादून में अध्यापन | तत पश्चात केन्द्रीय विद्यालय संगठन में प्राचार्य के रूप में 18 वर्ष तक सेवारत रहा | प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त हुआ | रचनात्मक कार्य : शैक्षणिक लेख केंद्रीय विद्यालय संगठन के पत्रिका में प्रकाशित हुए | २. “ Value Based Education” नाम से पुस्तक २००० में प्रकाशित हुई | कविता संग्रह का प्रथम संस्करण “काव्य सौरभ“ दिसम्बर २०१४ में प्रकाशित हुआ l "अँधेरे से उजाले की ओर " २०१६ प्रकाशित हुआ है | एक और कविता संग्रह ,एक उपन्यास प्रकाशन के लिए तैयार है !