कविता

बकलोली की बूंदी

बकलोली की  बूंदी
राहत के  रसगुल्ले
जुमलों की  जलेबी
आश्वासनों के  गुलाब जामुन
तृप्त हो गई जनता
अब बस भी करो भले मानुष
बचपन में भूखे पेट बहुत सुनी
राजा – महाराजा की  कहानियाँ
ठंड से ठिठुरता शरीर
बातों में रजाइयां
— तारकेश कुमार ओझा 

*तारकेश कुमार ओझा

लेखक पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहते हैं और वरिष्ठ पत्रकार हैं। तारकेश कुमार ओझा, भगवानपुर, जनता विद्यालय के पास वार्ड नंबरः09 (नया) खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) पिन : 721301 जिला पश्चिम मेदिनीपुर संपर्क : 09434453934 , 9635221463