कविता

गुरु की शिक्षा

गुरु वही है………..
जो हमें जीने का मार्ग दिखाएं,
अच्छे- बुरे की पहेचान करवाएं,
हमारे जीवन को गतिमान बनाएं,
हर कठिन सवालों का सरलता पूर्वक हल करवाएं,
संसार में फैले हुए कुरीतियों से
हमें बचाएं,
हमें समय के महत्व को बताएं,
समाज में हमें जीने योग्य बनाएं
हमारे जीवन में आने वाली
हर संकट से निपटने का
सही मार्ग दिखाएं,
जाति- धर्म का पाठ पढ़ाए,
हमें कर्तव्यर्निष्ठ बनाएं,
हमारा भविष्य बनाएं,
हमें समाज में शिक्षित बनाएं।।

— राज कुमार साव

राज कुमार साव

बादशाही रोड माठ पारा बर्धमान पूर्व बर्धमान पश्चिम बंगाल वॉट्सएप नंबर-9614598083 ईमेल- shaw.rajkumar90@gmail.com