गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

जीवन का  भरपूर मज़ा  लो।
चेहरे पर  मुस्कान सजा  लो।
फेंक परे  सब  झगड़े  झंझट,
दुश्मन को भी दोस्त बना लो।
दोस्त अगर  हो   रूठा  कोई,
देर करो मत  जल्द मना  लो।
नफ़रत को मत पालो दिलमें,
मन में  अपने प्यार बसा लो।
रिश्ते सब अनमोल  जगत के,
करके कुछतुम त्यागबचा लो।
— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415