कविता

अंधेरे में इंसान

स्वच्छ मन में, स्वार्थ और ईर्ष्या से.
आधुनिक इंसान में, पनप रहा है अंधेरा.

पनपे रहे अंधेरे से, दरारे आ गई संबधों में.
प्रेम की परिभाषा अब, हो गई है कोसो दूर..

दूरिया बढ़ने से, बदल रहा है सुन्दर सा तन.
चेहरे की मुस्कुराहट को, छीन गया अंधेरा..

स्वच्छ मन में, स्वार्थ और ईर्ष्या से.
आधुनिक इंसान में, पनप रहा है अंधेरा.

चंद पैसो की लालच में, हो रहा है बालश्रम.
अनमोल बचपन को, छीन रहा है बालश्रम..

अज्ञान के आवरण में, फैल गया है अंधेरा.
मुस्कुराते बचपन को, छीन रहा है अंधेरा..

स्वच्छ मन में, स्वार्थ और ईर्ष्या से.
आधुनिक इंसान में, पनप रहा है अंधेरा.

शिक्षित लोग, कन्या के महत्व को समझ नहीं पाए.
लड़के की चाहत में, कर रहे है कन्या भ्रूण हत्या..

शिक्षित होते हुए भी, छाया फैली है अंधेरा की.
धन्य है अनपढ़ लोग, नहीं कर रहे हैं भ्रुण हत्या..

स्वच्छ मन में, स्वार्थ और ईर्ष्या से.
आधुनिक इंसान में, पनप रहा है अंधेरा.

आधुनिकीकरण के चक्कर में, कट रहे है पेड़.
अपने अस्तित्व को बचाने में, तरस रहे हैं पेड़..

अंधेरे के आवरण में, डूब गया है आधुनिक इंसान.
पर्यावरण संरक्षण को, नहीं समझ रहा है इंसान..

— कुमार जितेन्द्र “जीत”

कुमार जितेन्द्र "जीत"

कवि, लेखक, विश्लेषक, वरिष्ठ अध्यापक - गणित माता एवं पिता का नाम :- माता पुष्पा देवी व पिता - माला राम जी जन्मदिन :-05. 05.1989 शिक्षा – स्नाकोतर राजनीति विज्ञान, बी. एससी. (गणित) , बी.एड(यूके सिंह देवल मेमोरियल कॉलेज भीनमाल - एम. डी. एस. यू. अजमेर) निवास – साईं निवास ग्राम मोकलसर, तहसील - सिवाना, जिला - बाड़मेर (राजस्थान)पिन कोड - 344043, मोबाइल न. 9784853785, मेल आईडी - jitendra.jb.505@gmail.com कार्य क्षेत्र - वरिष्ठ अध्यापक (गणित) – मेराम चंद हूंडिया रा. बा. उ. मा. वि. मोकलसर (बाड़मेर) सम्मान :- देश भर की विभिन्न संस्थाओ द्वारा काव्य, आलेख लेखन में अब तक 200 से अधिक सम्मान पत्र प्राप्त l शिक्षा में शून्य निवेश से नवाचार करने पर राष्ट्रीय स्तर पर ZIIEI द्वारा 2019 एवं 2020 में "शिक्षक नवाचार राष्ट्रीय पुरस्कार" से सम्मानित । प्रकाशन :- विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं (USA से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र - हम हिंदुस्तानी व देश, प्रदेश के अन्य समाचार पत्र, दिल्ली से प्रकाशित मासिक पत्रिका "आलोक पर्व" में महत्वपूर्ण आलेख, राजस्थान शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका शिविरा में कविताएँ, आलेख, उत्तर प्रदेश से प्रकाशित मिशन शिक्षण संवाद की मासिक पत्रिका "शिक्षण संवाद" में कविता, आलेख प्रकाशित ) में संपादकीय पृष्ठ पर विश्लेषण, कविताएँ प्रकाशित l पांच साल में से प्रतिदिन प्रार्थना सभा में "एक प्रश्न एक पेन" कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है l जिसमे प्रतिदिन प्रार्थना सभा में एक प्रश्न विद्यार्थियों को पूछा जाता है सही उत्तर देने पर पेन दिया जाता है l जून 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली एवं भारतीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रथम बाडमेर रत्न सम्मान समारोह में " बाड़मेर रत्न अवार्ड सम्मानित l हाल ही में 23 फरवरी 2020 को जयपुर में उम्मीद हेल्प लाइन फ़ाउंडेशन द्वारा "उम्मीद रत्न अवार्ड 2020 " से सम्मानित किया गया l WAC आइकॉन अवार्ड 2020 (20 मार्च 2020 वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन संस्था पुणे द्वारा ) स्टोरी मिरर मुंबई द्वारा - LITERARY CAPTAIN अवार्ड से सम्मानित l संविधान दिवस के अवसर पर सभी मोकलसर क्षेत्र के आसपास के पांच विद्यालयो में संविधान मूल अधिकार कविता फ्रेम निःशुल्क भेट की गई l राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रतिदिन प्रार्थना सभा में उद्देशिका पठन के लिए उद्देशिका फ्रेम बनाकर मोकलसर क्षेत्र की सभी विद्यालयो में भेट की जा रही है l मोकलसर गांव में ग्रीष्म ऋतु में पंछियों के लिए मिट्टी के परिंड़े प्रति वर्ष लगाए जाते हैं l कुमार जितेन्द्र "जीत" जी देश भर में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाओ राष्ट्रीय आँचलिक साहित्य संस्थान साल्हावास, जिला झज्जर हरियाणा, राजल वेलफेयर एंड डवलपमेंट संस्थान जोधपुर एवं वेब पोर्टल साहित्य दर्शन डॉट कॉम, विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत, मधुशाला साहित्यिक परिवार उदयपुर, राष्ट्रीय जन कल्याण संघ अररिया बिहार, अंतस के आरेख साहित्य मंच उत्तर प्रदेश, मीन साहित्य संस्कृति मंच हरियाणा , जनभाषा हिन्दी डॉट कॉम संस्थान उत्तर प्रदेश, भारती साहित्य सागर अररिया बिहार, हिन्दी साहित्य अचल मंच अररिया बिहार, मीन साहित्य सोशल मीडिया मंच हरियाणा, साहित्य विचार संस्था जोधपुर, निज भाषा उत्कर्ष संस्थान दिल्ली, हिन्दी साहित्य सरिता मंच अररिया बिहार, हिन्दी साहित्य समृद्धि मंच मुजफ्फरपुर बिहार, पर्यावरण, सामाजिक, साहित्यिक, प्रोत्साहन संस्था जोगेश्वरी मुम्बई व सोनल साहित्यिक समूह बाड़मेर, साहित्य हौसलों की उड़ान गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर व अन्य संस्थाओं के द्वारा समय - समय पर विभिन्न दैनिक, त्रिदिवसीय, साप्ताहिक और मासिक काव्य व गद्य लेखन प्रतियोगिताओ एवं डिजिटल कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने के लिए सात माह में लगभग सौ सम्मान मिले है l जिसमे मधुशाला काव्य गौरव सम्मान, केसरी सिंह बारहठ सम्मान, श्रेष्ठ लघुकथाकार सम्मान , मातृभाषा गौरव सम्मान , हिन्दी साहित्य रत्न, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साहित्य सम्मान, परिधि सम्मान, साहित्य के सितारे सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, साहित्य चेतना सम्मान , साहित्य के दीपक सम्मान, भारती साहित्य सागर सम्मान, बेस्ट अवार्ड फॉर कंटेंट सम्मान, पर्यावरण रत्न सम्मान, राष्ट्र प्रेमी सम्मान, काव्य श्री सम्मान, जनचेतना राष्ट्र - मणि सम्मान, साहित्य का एकलव्य सम्मान, साहित्य शिल्पी सम्मान, नारी सशक्तिकरण सम्मान, साहित्य के जलते दीप सम्मान, हिन्दी भाषा गौरव सम्मान, पर्यावरण प्रहरी सम्मान, सहयोग साहित्य सम्मान बाड़मेर, हौसलों की उड़ान सम्मान - 2020, ओरिजनल कंटेट द बेस्ट रायटर - 2020, मधुशाला काव्य गौरव सम्मान और दैनिक, त्रिदिवसीय, साप्ताहिक और मासिक काव्य व गद्य लेखन प्रतियोगिताओ में श्रेष्ठ लेखन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके है तथा साहित्य सेवा निरन्तर करते आ रहे है । पुस्तके - 1. दिल के अल्फाज़ साझा संकलन l 2. कलमांकुर साझा संकलन l 3. वृक्ष लगाओ - वृक्ष बचाओ साझा संकलन l