कथा साहित्यलघुकथा

वर्ल्ड रिकॉर्ड

वर्ल्ड रिकॉर्ड
“सर, हमने एक जबरदस्त प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें आपकी अगुवाई मे पूरे राज्य में एक ही दिन में एक करोड़ पौधों का रोपण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में राज्य का नाम दर्ज किया जा सकता है।” वन विभाग के प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री जी से कहा।
“पी.एस. साहब, पिछले साल भी पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई में आप लोगों के द्वारा कुछ रिकॉर्ड बनाया गया था न ?” मुख्यमंत्री जी ने पूछा।
“यस सर, पिछले साल पचास लाख पौधों का रोपण कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में राज्य का नाम दर्ज कराया गया था।” प्रमुख सचिव अपने बगल में खड़े सचिव की ओर देखने लगे, तो उन्होंने बताया।
“अच्छा, आपको कुछ पता है कि उनमें से कितने पौधे आज तक बचे होंगे ?” मुख्यमंत्री जी ने प्रश्न किया।
अब किसी को कुछ भी कहते न सूझा। उन्हें चुप देख मुख्यमंत्री जी बोले, “वैसे पी.एस. साहब, हम आपको बताना चाहते हैं इन सबमें हमारी कोई रूचि नहीं। रही बात वृक्षारोपण की, तो मैं समझता हूँ कि वृक्षारोपण से ज्यादा महत्वपूर्ण उनका संरक्षण है। जाइए, पहले गणना करवाइये कि पिछले सालों में लगाए गए पौधों में से अब तक कितने बचे हैं ? यदि 25 प्रतिशत पौधे भी बचे होते, तो आज हमारा राज्य देश का सर्वाधिक वनाच्छादित वाला राज्य होता।”
“जी सर। आप सही कह रहे हैं।” किसी तरह प्रमुख सचिव ने कहा।
लौटते समय सबके चेहरे लटके हुए थे।
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888

One thought on “वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • डॉ. सदानंद पॉल

    ऐसे CM मिलने से रहे, भाई !

Comments are closed.