हाइकु/सेदोका

हाइकू

चाल चरित्र
बेमेल सा हो गया,
विचार कर।
=======
बेमानी रिश्ता
कब तक निभेगा,
दम तोड़ेगा।
=======
रिश्तों का भाव
संवेदना विहीन
शेष क्या बचा?
=======
माफ करना
और भूलते जाना,
ध्येय बनाना।
=======
बाप बेटी का
अनमोल सा रिश्ता,
अनुबंधन।
=======
✍सुधीर श्रीवास्तव

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921