धर्म-संस्कृति-अध्यात्म लेख

नौ दिन समयानुसार नवरात्रि व्रत के

ब्रह्माण्ड की मूलभूत ऊर्जा के नौ रूपों के अवतरण को नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। रात्रि में मनाए जाने का कारण मुझे यह लगता है कि अन्य तारों की तरह ही सूर्य और उसका प्रकाश प्राकृतिक है। यह सब कुछ एक दिन समाप्त होना है। तब, जो शेष बचता है वह अन्धेरा है। अर्थात फिलहाल सीमित मानवीय ज्ञान के मद्देनज़र हम यह मान सकते हैं कि सवेरा नश्वर है और रात्रि शाश्वत। इसी कारण शायद नवरात्रि में शाश्वत की पूजा को ही महत्व दिया गया। नौ दिनों में हम कई तरह के व्रत करते हैं यथा, निराहार, मौन, जप आदि। इन सभी व्रतों द्वारा शरीर व मन की शुद्धि होती है तथा शरीर/मन की अपेक्षा अधिक सूक्ष्म ऊर्जा आत्मा की तरफ बढ़ा जा सकता है – अध्यात्मिक उन्नति होती है। कई लोग, जो अध्यात्म की बजाय भौतिक को ही सत्य मानते हैं, वे इन व्रतों को निरर्थक भी मान सकते हैं। खैर, यदि आज के सन्दर्भ में विचार करें तो सभी प्रकार के व्यक्ति, अन्य व्रतों के साथ में, निम्न व्रतों को भी अपना सकते हैं:

1. प्रथम स्वरुप शैलपुत्री का अर्थ है पर्वत की पुत्री या यों कहें कि सर्वोच्च चेतना पर विराजमान। इनकी प्रकृति के अनुरूप “मन-वचन व कर्म से संयमित रहने” का व्रत ले सकते हैं। यही सर्वोच्च चेतना की निशानी है।

2. द्वितीय स्वरुप ब्रह्मचारिणी है, ब्रहमांड के अनुसार आचरण करने का। इनके अनुरूप हम “प्रकृति को न छेड़ने” का व्रत ले सकते हैं।

3. तृतीय स्वरुप चन्द्रघंटा है, चन्द्रमा को मन का प्रतीक माना गया है। मन को मंदिर के घंटे की तरह बजाएं, यह व्रत ले सकते हैं कि “मन में नकारात्मक विचार नहीं लाएंगे”।

4. चतुर्थ स्वरुप कूष्माण्डा है – इसका अर्थ है अंडे (ब्रहमांड) की सूक्ष्मतम ऊष्मा (ऊर्जा)। जन्म देने वाली इस ऊर्जा के लिए हम “घमंड न कर, सूक्ष्म रह कर ही बड़े सृजन” का व्रत ले सकते हैं।

5. पंचम रूप स्कंदमाता है – स्कन्द ज्ञान और कर्म के मिश्रण का सूचक है। इस दिन हम यह व्रत ले सकते हैं कि, “जो भी ज्ञान लेंगे उसे व्यवहार में – कर्म में ज़रूर उतारेंगे। केवल विचारों तक ही सीमित नहीं रखेंगे।”

6. ज्ञानी का क्रोध भी हितकर और उपयोगी होता है, यह बात षष्टम कात्यायनी स्वरुप में निहित है। “अपने परिवार-समाज व आत्मसम्मान की रक्षा” का व्रत इस स्वरुप के द्वारा लिया जा सकता हो।

7. सप्तम स्वरुप कालरात्रि का अर्थ है कि समय समाप्त होते ही केवल रात्रि रह जाती है, अन्धकार ही रह जाता है। लेकिन चेतना का अर्थ केवल प्रकाश नहीं है। प्रकाश मानसिक चेतना का पर्याय है तो रात्रि ईश्वरीय चेतना का। सृष्टि के अनुसार शरीर व मन की मृत्यु का स्वरुप तो भयावह हो सकता है लेकिन उसके बाद आत्मिक चेतना अधिक सूक्ष्म व शारीरिक/मानसिक कष्टों से परे होती है। इस स्वरुप के अनुसार हम “अपनी मृत्यु से भय न रखने” का व्रत ले सकते हैं।

8. अष्ठम महागौरी स्वरुप अत्यंत सुन्दर है। इस करुणामयी स्वरुप को दृष्टिगत करते हुए हम “जब तक जीवन है सभी के प्रति दयालु रहेंगे” का व्रत रख सकते हैं।

9. नवम व्रत सिद्धिदात्री का है। सम्पूर्ण सिद्धि का अर्थ यह है कि जो सोचा वह हो जाए, तो यह व्रत लिया जा सकता है कि, “जो सोचेंगे- कहेंगे, वह करेंगे भी।” यह कर्म का व्रत ले सकते हैं।

उपरोक्त नौ व्रत करने का प्रयास कोई भी कर सकता है। मुझे इनमें कोई हानि प्रतीत नहीं होती। हाँ! निःसंदेह, इन व्रतों को आज के परिप्रेक्ष्य में और भी अधिक परिष्कृत किया जा सकता है।

धन्यवाद।

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी
नाम: डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी शिक्षा: पीएच.डी. (कंप्यूटर विज्ञान)  सम्प्रति: सहायक आचार्य (कंप्यूटर विज्ञान) सम्पर्क  फ़ोन: 9928544749 ईमेल:  [email protected] डाक का पता: 3 प 46, प्रभात नगर, सेक्टर-5, हिरण मगरी, उदयपुर (राजस्थान) – 313 002 यू आर एल:  http://chandreshkumar.wikifoundry.com ब्लॉग:  http://laghukathaduniya.blogspot.in/ साहित्यिक सम्मान:  प्रतिलिपि लघुकथा सम्मान 2018, ब्लॉगर ऑफ़ द ईयर 2019 सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त।  लेखन: लघुकथा, कविता, ग़ज़ल, गीत, कहानियाँ, बालकथा, बोधकथा, लेख, पत्र अमेज़न ई-बुक्स उंगलियों पर ज़िंदा मछली: लघुकथा संग्रह - ASIN: B082LNDM3D Three Laghukahas - ASIN: B082MQ218K हास्य-व्यंग्य कथाएं - ASIN: B082H2GZLQ प्रेरक बाल कथाएं - ASIN: B082GY49JT पत्र-पत्रिकाओं का नाम जिनमें रचनाएँ प्रकाशित हुईं मधुमति (राजस्थान साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका), लघुकथा पर आधारित “पड़ाव और पड़ताल” के खंड 26 में लेखक, कथा समय (लघुकथा संग्रह), लघुकथा में किसान (साझा लघुकथा संग्रह), अविराम साहित्यिकी, लघुकथा अनवरत (साझा लघुकथा संग्रह), लाल चुटकी (रक्तदान विषय पर साझा लघुकथा संग्रह), देश-विदेश की कथाएँ (लघुकथा संकलन/अशोक भाटिया), नयी सदी की धमक  (साझा लघुकथा संग्रह),  अपने अपने क्षितिज (साझा लघुकथा संग्रह), सपने बुनते हुए (साझा लघुकथा संग्रह), अभिव्यक्ति के स्वर (साझा लघुकथा संग्रह), स्वाभिमान (साझा लघुकथा संग्रह), बेटियाँ (सांझा काव्य संग्रह), वागर्थ, लघुकथा कलश, विभोम-स्वर, नव-अनवरत, दृष्टि (पारिवारिक लघुकथा विशेषांक), दृष्टि (राजनैतिक लघुकथा विशेषांक), हिंदी जगत (विश्व हिंदी न्यास, न्यूयॉर्क द्वारा प्रकाशित), हिंदीकुञ्ज, laghukatha.com, openbooksonline.com, विश्वगाथा, शुभ तारिका, अक्षर पर्व, अनुगुंजन, क्षितिज पत्रिका लघुकथा विशेषांक अंक 9 वर्ष 2018, एम्स्टेल गंगा (नीदरलैंड से प्रकाशित), हिमालिनी (काठमांडू, नेपाल), सेतु पत्रिका (पिट्सबर्ग), मिन्नी (पंजाबी पत्रिका), शोध दिशा, ककसाड़, साहित्य समीर दस्तक, अटूट बंधन, सुमन सागर त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका, दैनिक भास्कर, दैनिक राजस्थान पत्रिका, किस्सा-कृति (kissakriti.com), वेबदुनिया, कथाक्रम पत्रिका, करुणावती साहित्य धारा त्रैमासिक, साहित्य कलश त्रैमासिक, मृग मरीचिका, अक्षय लोकजन, बागेश्वरी, साहित्यसुधा (sahityasudha.com),  सत्य दर्शन, साहित्य निबंध, युगगरिमा, युद्धरत आम आदमी, जय-विजय, शब्द व्यंजना, सोच-विचार, जनकृति अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका, सत्य की मशाल, sabkuchgyan.com, रचनाकार (rachanakar.org), swargvibha.in, hastaksher.com, ekalpana.net, storymirror.com, hindilekhak.com, bharatdarshan.co.nz, hindisahitya.org, hindirachnasansar.com, bharatsarthi.com, अमेजिंग यात्रा, निर्झर टाइम्स, राष्ट्रदूत, जागरूक टाइम्स, Royal Harbinger, pratilipi.com, dawriter.com, नजरिया नाउ, दैनिक नवज्योति, एबेकार पत्रिका, सच का हौसला दैनिक पत्र, सिन्धु पत्रिका, वी विटनेस, नवल, सृजन सरोकार आदि में रचनाएँ प्रकाशित
https://laghukathaduniya.blogspot.com/