गीत/नवगीत

मेरा मन

मेरा मन न जाने क्यों?
पवन संग उड़ना चाहे
घटाओं संग बरसना चाहे
कोयल संग कूकना चाहे
फूलो संग महकना चाहे
मेरा मन न जाने क्यों?

आसमानों पर घर बनाऊ
चांद तारों संग टिमटिमाऊ
सुबह की बेला जब आए
सूरज संग किरणें फैलाऊ
आशाओं के फूल खिलाए
मेरा मन न जाने क्यों?

धरा ओढ़े धानी चुनरिया
मेरा मन हो जाए बावरिया
मिट्टी की सोंधी खुशबू आए
मन का आंगन पुलकित हो जाए
मधुर वाणी से अमृत बरसाए
मेरा मन न जाने क्यों?

— प्रियंका पांडेय त्रिपाठी

प्रियंका त्रिपाठी

BSc(Maths),DCA,MCA,BEd शाह उर्फ पीपल गाँव IIIT Jhalwa प्रयागराज उत्तरप्रदेश