कवितापद्य साहित्य

मानवता  

अधिकारों की बात सब करते हैं
कर्तव्यों के विषय में भी थोड़ी चर्चा करें!
 
वाद विवाद करने की होड़ में,
दिल-ओ-दिमाग भी थोड़ा खर्चा करें!
 
जीविकोपार्जन की तेज़ दौड़ में
चलो मानवता की ओर भी थोड़ा बढ़ें!
 
उत्थान व पतन तो सृष्टि का नियम है
समाधान और समन्वय की सोच धरें!
 
~रूना लखनवी 

रूना लखनवी

नाम- रूना पाठक उप्पल (रूना लखनवी) पता- दिल्ली, भारत मैंने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है। वर्तमान में, मैं एक फार्मास्युटिकल कम्पनी में वरिष्ठ प्रबंधक की तरह कार्यरत हूँ। साहित्यिक उपलब्धि :- वूमेन एकस्प्रेस, दक्षिण समाचार प्रतिष्ठा, आज समाचार पत्र , कोलफील्ड मिरर , अमर उजाला काव्य (ऑनलाइन) , पंजाब केसरी (ऑनलाइन) , मॉम्सप्रेस्सो में कविताएँ, लघु कथा कहानी, स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रचनाएँ प्रकाशित। सम्पर्क https://www.facebook.com/Runa-Lakhnavi-108067387683685 सम्मान: 1. मॉम्सप्रेस्सो हिन्दी लेखक सम्मान; 2. राष्ट्रीय कवयित्री मंच- नारी शक्ति सम्मान 2020 3. साहित्य संगम संस्थान- सम्मान 4. अभिनव साहित्यिक मंच - सम्मान