समाचार

14 महिला साहित्यकारो को सशक्तमहिला सम्मान

नई दिल्ली 21 दिसम्बर को ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच के तत्वावधान में  दिल्ली/एनसीआर की महिला साहित्यकारों को ”सशक्त महिला सम्मान-2020” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विवेक विहार ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नमिता जोशी एवं विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी कुसुम गोला, काव्य मंच की संरक्षिका सूक्ष्मलता महाजन, डॉ. पुष्पा जोशी, डॉ. वीणा मित्तल रही।
     कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के सामने दीप प्रज्वलन से हुवा। तत्पश्चात ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच के संस्थापक  ओमप्रकाश प्रजापति ने स्वागत भाषण में कहा कि महिला का इतना सशक्त होना चाहिए कि वह अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सके। एक महिला को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले स्वस्थ समाज का निर्माण होना आवश्यक है। एक महिला के अधिकार व मूल्यों को न मारा जाये। दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, यौन शोषण, असमानता, बलात्कार एवं घरेलू हिंसा ये सब हम कितने सालों से सुनते, देखते आ रहे है। यह सब महिला के अधिकार का दमन करते है और राष्ट्र को सांस्कृतिक, आर्थिक समाजिक तौर पर पीछे धकेलते है। महिलाओं पर हमेशा से परिवार एवं बच्चों की जिम्मेदारी रही है। इसका मतलब ये नहीं कि उनका जीवन वहीं तक सीमीत है। सरकार और समाज के साथ- साथ ट्रू मीडिया परिवार भी महिला सशक्तीकरण में महिलाओ के आधिकारो से उन्हें अवगत करवाता रहा है, चाहे वह साहित्य के रूप में हो, शिक्षा के रूप में हो, महिलाओ के साक्षात्कार के रूप में हो, ट्रू मीडिया पत्रिका के विशेषांक के रूप में हो या उनके सम्मानों का हक़ हो। सभी प्रकार से ट्रू मीडिया परिवार हमेशा तत्पर रहा है,और आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।
   इस अवसर पर दिल्ली/एनसीआर की प्रिया गोस्वामी, गीतांजलि अरोड़ा, डॉ वीणा मित्तल, डॉ पुष्पा जोशी, सूक्षमलता महाजन, बबली सिन्हा, अभिलाषा विनय, कुमुद अनुंजया, कुसुम गोला, रीता जयहिंद, भूपिंदर कौर,  रोशनी लखेरा, नमिता जोशी, डॉ. मोनिका मित्तल को ”सशक्त महिला सम्मान-2020” से अलंकृत किया। इस मौके पर श्रीमती सुषमा महाजन जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर केंद्रित विशेषांक का लोकार्पण भी हुआ। उसके बाद सभी सम्मानित महिला साहित्यकारों ने की ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच के पदाधिकारियों एवं संस्थापक  ओमप्रकाश प्रजापति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने क्रिसमस दिवस, बड़े दिन, अंग्रेजी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का मनमोहक अंदाज में मंच संचालन ओमप्रकाश प्रजापति ने किया।

शम्भू पंवार

ब्यूरो चीफ ट्रू मीडिया, दिल्ली चिड़ावा, 8058444460 Panwar.shambhu@gmail.com