समाचार

राजीव डोगरा ‘विमल’ तथा उनकी छात्रा आकृति को मिला हिम रतन प्रेरणा सम्मान

हिमाचल के युवा कवि लेखक और भाषा अध्यापक राजीव डोगरा ‘विमल’ और उनकी आठवीं कक्षा की छात्रा आकृति को प्रेरणा मंच नालागढ़ हिमाचल प्रदेश द्वारा हिम रतन प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान मंच के द्वारा करवाई गई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट काव्य रचना के लिए दिया गया। उनको यह सम्मान मंच की संचालिका और हिमाचल की सुप्रसिद्ध लेखिका प्रीति शर्मा ‘असीम कर कमलों से प्राप्त हुआ। सम्मान मिलने पर छात्र आकृति और उनकी माता वीना देवी और पिता महेंद्र सिंह ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा तथा भाषा अध्यापक राजीव का बहुत धन्यवाद किया जो हमेशा ही बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए उत्साहित करते रहते हैं।मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव तथा आकृति को शुभकामनाएं दी।

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233