कुण्डली/छंद

घनाक्षरी – टेसू-टेसू मन आज

हरियाली छाय रही धरा इठलाय रही
देखो आम्र कुंजन में कोयलिया गावत है
बासन्ती बयार चले झूम -झूम मन हरे
थिरकत बागन में सुख अति पावत है
फूल खिले,मौन हिले खुशियों को ठाँव मिले
कलियाँ नवीन देखो घुँघटा हटावत हैं
प्रीत से पलाश पगे पीर ,पोर- पोर जगे
विरहा की दाह अब कौन दहकावत है
कली खिली कचनार हर्षित हरसिंगार
टेसू -टेसू मन आज मानिनी मनावत है
भावना मधु सुगंध सुरभि से अनुबन्ध
रेशा -रेशा रोम -रोम तन हुलसावत है
भ्रमित भ्रमर  हुये मन प्रमुदित हुये
सेना साज  ऋतुराज दल बल आवत है ।
— रागिनी स्वर्णकार (शर्मा)

रागिनी स्वर्णकार (शर्मा)

1- रचनाकार का पूरा नाम- श्रीमती रागिनी स्वर्णकार (शर्मा) 2- पिता का नाम-श्री पूरन चंद सोनी 3- माता का नाम -श्रीमती पार्वती 4- पति / पत्नी का नाम- श्री अरुण शर्मा 5- वर्तमान/स्थायी पता -डायमंड रेजीडेंसी, a सेक्टर सिलिकॉन सिटी राऊ ,इंदौर ,जिला-इंदौर मध्यप्रदेश 6- फोन नं/वाट्स एप नं. - 9754835741 7- जन्म / जन्म स्थान-बेगमगंज ,जिला- रायसेन जन्मतिथि 01,/05/1970 8- शिक्षा /व्यवसाय- बी.एस-सी.,एम .ए.(हिंदी,इंग्लिश) एम.एड. 9- प्रकाशित रचनाओं की संख्या-- 300 रचनाएँ प्रकाशित 10- प्रकाशित रचनाओं का विवरण । (लगभग 300 रचनाएँ समाचार पत्र ,संचार एक्सप्रेस ,निशात टाईम्स ,रीडर एक्सप्रेस भोपाल, लोकजंग भोपाल,दैनिक भास्कर भोपाल,देशबन्धु भोपाल ,से प्रकाशित हो चुकी हैं ) संकल्प शालेय पत्रिका का 7 वर्ष से सम्पादन