कविता

आलस में नही है सुख

आलस मनुष्य का शत्रु है,
आलस से कोई काम सिद्ध नही होता है।
आलसी को कोई पसंद नही करता,
वह भार स्वरूप होता है।।
आलस का मार्ग मृत्यु की ओर ले जाता है,
आलसी व्यक्ति मरे हुए के समान है।
वह अपना हित नही समझ सकता,
दूसरे के हित को कैसे समझेगा?
अकर्मण्यता को त्यागकर,
करो तुम कुछ काम।
हाथ पर हाथ धरना आलस है,
आलस में नही है सुख।।
आज का काम कल पर न टालो,
मत बनो पृवत्ति के गुलाम।
रोज का काम रोज करो,
जीवन हो जाएगा आसान।।
सकंट आने पर हम काम करें,
इससे अच्छा है।
कि काम करने की आदत डालें,
जिसमे असली सुख है।।
— प्रियंका पांडेय त्रिपाठी

प्रियंका त्रिपाठी

BSc(Maths),DCA,MCA,BEd शाह उर्फ पीपल गाँव IIIT Jhalwa प्रयागराज उत्तरप्रदेश