समाचार

साहित्यकार मिलन सिंह “मधुर” की कृति”मन वासन्ती” व ट्रू मीडिया विशेषांक का लोकार्पण

नई दिल्ली 23 फरवरी(डॉ शम्भू पंवार) ख्यातिनाम साहित्यकर,कवयित्री एवं शिक्षाविद श्रीमती मिलन सिंह “मधुर”की नवीन कृति मन वासन्ती एवं साहित्यकार सुश्री शारदा मदरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित ट्रू मीडिया विशेषांक का भव्य लोकार्पण हुआ।
शालीमार गार्डन स्थित ट्रू मीडिया स्टूडियो में आयोजित लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद  सुरेशपाल वर्मा जसाला ने की, मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकारा व केन्द्र सरकार की सेवा निवृत्त अनुभाग अधिकारी सुश्री शारदा मदरा,एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश शुक्ल,विजय प्रशांत,डॉ पवन विजय,वसुधा कनुप्रिया रहे।
  समारोह का आरम्भ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।इस अवसर पर ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक ओम प्रकाश प्रजापति ने कवयित्री श्रीमती मिलन सिंह “मधुर” को शॉल,पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह एवं सुश्री शारदा मदरा को ट्रू मीडिया गौरव सम्मान एवं पगड़ी पहना कर संम्मानित किया।
अतिथियों ने साहित्यकार श्रीमती मिलन सिंह मधुर की कृति मन वासन्ती एवं सुश्री शारदा मदरा के  जीवन पर केंद्रित ट्रू मीडिया विशेषांक का लोकार्पण किया।समारोह का सुंदर व मनमोहक संचालन कवयित्री मिलन सिंह ने किया।
इस अवसर पर कवयित्री रजनी रामदेव ,मीनाक्षी भटनागर,सुषमा शैली,विजय बादल बाजपुरी, सुदर्शन शर्मा,गोल्डी सेठ,निधि सेठ, आशीष शर्मा, मनीषा शर्मा, मौलिक शर्मा, प्रेमलता सिंह, दिनेश सिंह चौहान, सतीश कुमार सिंह,  मोहम्मद अनीस,वीरेंद्र सिंह उपस्थित थे।अंत मे डॉ पुष्पा जोशी ने सभी अतिथियों व उपस्थित साहित्य साधकों का आभार व्यक्त किया।
— डॉ शम्भू पंवार

शम्भू पंवार

ब्यूरो चीफ ट्रू मीडिया, दिल्ली चिड़ावा, 8058444460 Panwar.shambhu@gmail.com