कवितापद्य साहित्य

संघर्ष

संघर्ष सिखाता है हमें,
कोमलता से कठोरता की यात्रा!
और ज्ञात कराता हमें,
जीवन में लवण की मात्रा!

संघर्ष सिखाता  है हमें,
कठिन परीक्षाओं से न घबराना!
मन मे तूफान होते हुए भी,
खड़े रहकर मुस्कुराना!

संघर्ष सिखाता  है हमें,
दायित्वों की खुशी ख़ुशी उठाना!
और सत्य के पथ पर चल,
मानवता की ओर कदम बढ़ाना!

संघर्ष सिखाता है हमें,
अश्रुओं का मूल्य और
उन्हें व्यर्थ न होने देना
व समझदारी की नाव को खेना!

संघर्ष सिखाता  है हमें,
आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ना व पढ़ाना!
और इस अनुभव से शिक्षा लेकर,
जीवन को निर्भीकता से बिताना!

~ रूना लखनवी

रूना लखनवी

नाम- रूना पाठक उप्पल (रूना लखनवी) पता- दिल्ली, भारत मैंने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है। वर्तमान में, मैं एक फार्मास्युटिकल कम्पनी में वरिष्ठ प्रबंधक की तरह कार्यरत हूँ। साहित्यिक उपलब्धि :- वूमेन एकस्प्रेस, दक्षिण समाचार प्रतिष्ठा, आज समाचार पत्र , कोलफील्ड मिरर , अमर उजाला काव्य (ऑनलाइन) , पंजाब केसरी (ऑनलाइन) , मॉम्सप्रेस्सो में कविताएँ, लघु कथा कहानी, स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रचनाएँ प्रकाशित। सम्पर्क https://www.facebook.com/Runa-Lakhnavi-108067387683685 सम्मान: 1. मॉम्सप्रेस्सो हिन्दी लेखक सम्मान; 2. राष्ट्रीय कवयित्री मंच- नारी शक्ति सम्मान 2020 3. साहित्य संगम संस्थान- सम्मान 4. अभिनव साहित्यिक मंच - सम्मान