बाल कविता

बालगीत – चीनी से अच्छा गुड़ खाना

चीनी से अच्छा गुड़ खाना।
रोगों का घर चीनी माना।।

प्रकृति ने दी हमें मिठाई।
गाढ़ी भूरी हमने खाई।।
उदर – रोग सब दूर भगाना।
चीनी से अच्छा गुड़ खाना।।

हड्डी को मजबूत बनाता।
रक्त – चाप का दोष हटाता।।
कमी रक्त की पूर्ण मिटाना।
चीनी से अच्छा गुड़ खाना।।

भोजन को भरपूर पचाता।
स्वर में सदा मधुरता लाता।।
जोड़ों के सब दर्द हटाना।
चीनी से अच्छा गुड़ खाना।।

करता है गुड़ त्वचा सफ़ाई।
शेष न रहें मुँहासे भाई।।
ऊर्जा – स्तर सदा बढ़ाना।
चीनी से अच्छा गुड़ खाना।।

देह – थकान दूर गुड़ करता।
सर्दी और ज़ुकाम सुधरता।।
तन को सक्रिय सुदृढ़ बनाना।
चीनी से अच्छा गुड़ खाना।।

नेत्र दिमाग़ सभी सुख पाते।
जोड़ों के भी दर्द नसाते।।
सेहत का गुड़ ‘शुभं’ खज़ाना।
चीनी से अच्छा गुड़ खाना।।

— डॉ. भगवत स्वरूप ‘शुभम’

*डॉ. भगवत स्वरूप 'शुभम'

पिता: श्री मोहर सिंह माँ: श्रीमती द्रोपदी देवी जन्मतिथि: 14 जुलाई 1952 कर्तित्व: श्रीलोकचरित मानस (व्यंग्य काव्य), बोलते आंसू (खंड काव्य), स्वाभायिनी (गजल संग्रह), नागार्जुन के उपन्यासों में आंचलिक तत्व (शोध संग्रह), ताजमहल (खंड काव्य), गजल (मनोवैज्ञानिक उपन्यास), सारी तो सारी गई (हास्य व्यंग्य काव्य), रसराज (गजल संग्रह), फिर बहे आंसू (खंड काव्य), तपस्वी बुद्ध (महाकाव्य) सम्मान/पुरुस्कार व अलंकरण: 'कादम्बिनी' में आयोजित समस्या-पूर्ति प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार (1999), सहस्राब्दी विश्व हिंदी सम्मलेन, नयी दिल्ली में 'राष्ट्रीय हिंदी सेवी सहस्राब्दी साम्मन' से अलंकृत (14 - 23 सितंबर 2000) , जैमिनी अकादमी पानीपत (हरियाणा) द्वारा पद्मश्री 'डॉ लक्ष्मीनारायण दुबे स्मृति साम्मन' से विभूषित (04 सितम्बर 2001) , यूनाइटेड राइटर्स एसोसिएशन, चेन्नई द्वारा ' यू. डब्ल्यू ए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित (2003) जीवनी- प्रकाशन: कवि, लेखक तथा शिक्षाविद के रूप में देश-विदेश की डायरेक्ट्रीज में जीवनी प्रकाशित : - 1.2.Asia Pacific –Who’s Who (3,4), 3.4. Asian /American Who’s Who(Vol.2,3), 5.Biography Today (Vol.2), 6. Eminent Personalities of India, 7. Contemporary Who’s Who: 2002/2003. Published by The American Biographical Research Institute 5126, Bur Oak Circle, Raleigh North Carolina, U.S.A., 8. Reference India (Vol.1) , 9. Indo Asian Who’s Who(Vol.2), 10. Reference Asia (Vol.1), 11. Biography International (Vol.6). फैलोशिप: 1. Fellow of United Writers Association of India, Chennai ( FUWAI) 2. Fellow of International Biographical Research Foundation, Nagpur (FIBR) सम्प्रति: प्राचार्य (से. नि.), राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिरसागंज (फ़िरोज़ाबाद). कवि, कथाकार, लेखक व विचारक मोबाइल: 9568481040

One thought on “बालगीत – चीनी से अच्छा गुड़ खाना

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    इंगलैंड में रहते भी हम हमेशा चाय में गुड़ का इस्तेमाल ही करते हैं . कभी कभी घी शक्कर की आदत भी है .रोटी के बाद थोढ़ा सा गुड खाने की आदत भी है .आप की कविता से मैं सहमत हूँ क्योंकि चीनी बनाने की प्रिक्रिया में बहुत से कैमिक्ल्ज़ पढ़ते हैं .

Comments are closed.