सामाजिक

नींद

नींद किसी को आती नहीं, किसी की उड़ती नहीं। वैसे सबसे नायाब नींद तो दिन में पसीने से नहाने वालों को ही आती है,पर बिखरी किताबों के बीच, हाथ से लुढ़की अधखुली किताब के साथ आई वो नींद भी सहृदयों को सम्मोहित करती है।
आदमी तीन मिनट तक बिना प्राणवायु के, तीन दिन तक बिना पानी के और तीन माह तक बिना भोजन के जिंदा रह सकता है। एक दिन भी बिना नींद के निकालना काफी मुश्किल काम है। प्रसन्न रहने के लिए अच्छी नींद जरूरी है और अच्छी नींद के लिए प्रसन्न रहना जरूरी है। पसीने से नहाने वालों की प्रसन्नता भरी बेसुधावस्था वाली नींद का राज़ सिर्फ वो स्वयं ही जानते है पर नींद नहीं आने वालों के सारे राज़ आम प्रकृति के है और दुनिया जानती है।
जिंदगी के दिन मूसलाधार बारिशों की तरह बरस के निकले जा रहे है। कल की अच्छी नींद के लिए आज की नींद को थोड़ा कष्ट दो या आज की अच्छी नींद के लिए कल के कष्ट को थोड़ी देर सुला दो। बेशक रात सोने के लिए है पर दिन खोने के लिए नहीं है। अरमानों की क्यारियों में खेती करने वाले मजदूर बनों। अपनी आज के दिन की उपलब्धियों की गठरी सिरहाने रखकर चैन से नींद लो। सूरज अल सुबह जगाने आयेगा करवट बदल कर मुँह मत फेर लेना।
याद रखो, नींद की ये नैसर्गिक विरासत अनगिनत सालों पुरानी है, “जागो ज्यादा, सोओ कम।” हमारी कर्मठता के गीत आने वाली पीढ़ियां कुछ इन शब्दों में गायेगी।
“तिनके तिनके चुन के लाया,
चहचहाता जोश था वो,
नींद में इठलाते हम थे,
पहरे पर जब होश था वो”
सविता जे राजपुरोहित

सविता जे राजपुरोहित

स्नातक छात्रा जन्म तिथि 11 सितम्बर 2001 पुत्री श्री जबरा राम जी राजपुरोहित गांव :- दामण, तहसील :- बागोड़ा, जिला :- जालौर, राजस्थान (भारत) । =} काव्य दीपमाला (काव्य संग्रह) प्रकाशित =} काव्य प्रभात (काव्य संग्रह) प्रकाशित =} एक किताब""हम भारत के लोग""में सहभागिता, मध्यप्रदेश से =} प्रेम विषय पर लिखित किताब में एक रचना को जगह मिली ,,, हरियाणा के मीन साहित्य संस्कृति मंच पर =} कर्म और कलम शीर्षक से एक रचना इन्दौर समाचार में प्रकाशित =} A poem has been selected to be published in the World Book Records (children's literature) =} 19 की आयु में 7 सम्मान हासिल 1.) साहित्य रत्न सम्मान2021 2.) साहित्य साधक सम्मान2021 3.) फूलवती देवी साहित्य सम्मान2021 4.) साहित्य भूषण सम्मान 2021 5.) राजस्थान सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार से सम्मानित2020 6.) श्रेष्ठ भारत संस्था वणधर द्वारा सम्मानित2019 7.) संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ब्लॉक स्तर पर सम्मानित2018