धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

यादों में सिमट गए सावन के झूले

भारतीय संस्कृति में सावन में झूला झूलने की  वैदिक काल से चली आ रही परम्परा लुप्त सी हो गयी है।सावन के झूले अब यादों में सिमट कर रह गए है।
आधुनिकता की वजह से पर्व, त्यौहार, उत्सव मनाने का स्वरूप बदल गया है लेकिन त्यौहारो की प्रासंगिकता आज ही बरकरार है।
     वो भी एक समय था जब सावन माह के  शुरू होने से पूर्व ही घर,बाग-बगीचों, चौपाल,उद्यान में झूले लगने की तैयारियां शुरू हो जाती थी। ग्रामीण क्षेत्रो में हरे भरे वृक्षों की भरमार होती थी क्योंकि सावन माह में पृथ्वी का प्रकृति नयनाभिराम श्रृंगार करती है।प्रकृति के इस खुशनुमा माहौल में एक अजीब सी मस्ती व उमंग होती है।जगह जगह झूले लगे जाते थे। मन भावन मीठी- मीठी बारिश की फुहारे,हरियाली की छटा, पेड़ो पर झूले ओर लोकगीतों की रस भरी धुन वातावरण को मस्ती से सरोबार कर देती थी। महिलाओ और
युवतियों के लिए सावन मास प्रेम, उमंग और उत्साह का होता है।
मायके में सहेलियों के संग सावन के झूले
नवविवाहिता युवती का अपना पहला सावन मायके में रहना होता है, वह अपनी सखी सहेलियों के साथ झूला झूलती मस्ती में उमंग से नाचती गाती है। प्रकृति के खुशनुमा वातावरण में एक अजीब सी मस्ती होती है मौसम का लुफ्त लेने के लिए  हरे व लाल रंग के परिधान में सोलह सिंगार कर मस्ती व उमंग से झूलों का आनंद लेती  और सावन के गीत गाती मस्ती में झूम उठती थी।
 आधुनिकता में खो गए मस्ती के झूले
    लेकिन बदलते परिवेश में आधुनिकता ने त्यौहार उत्सव का स्वरूप बदल दिया। गांव में अब पेड़ नही रहे ना झूले नजर आते हैं, आपसी प्यार स्नेह लुप्त हो गया। सभी इस आपाधापी में भागदौड़ की जिंदगी में अपने परिवार तक सीमित हो कर रह गए। आधुनिकता में वीडियो गेम्स, मोबाइल, टीवी संस्कृति के चलते इन झूलों की संस्कृति से दूर होते जा रहे है। त्यौहारों की परंपरा के फल स्वरुप आजकल रेडीमेड लोहे व स्टील के झूले, बांस के झूले पर झूल कर  परंपरा निभाई जा रही है। ग्रामीण परिवेश में आज भी नाम मात्र की परंपरा देखने को मिल रही है। शहरों में महिला संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से होटल या उद्यान में रेडीमेड झूलों पर झूल कर नाचते गाते त्यौहार की प्रासंगिकता बरकरार रख रही है।कुछ लोग होटल में पार्टी व संगीत का आयोजन कर त्यौहार  का लुफ्त उठाते हैं।
दो वर्ष से कोरोना वैश्विक महामारी ने पर्व,त्योहारों का रंग एकदम फीका कर दिया।
— डॉ. शम्भू पंवार

शम्भू पंवार

ब्यूरो चीफ ट्रू मीडिया, दिल्ली चिड़ावा, 8058444460 Panwar.shambhu@gmail.com