समाचार

सावन मिलन समारोह में साझा संग्रह लघुकथा नीरनिधि का विमोचन

नोएडा, दिनांक 22 अगस्त 2021: सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा आज नोएडा में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं आमंत्रित थीं। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना संचालक गार्गी कौशिक ने किया उसके पश्चात संस्था की अध्यक्षा ममता सिंह के स्वागत भाषण और अतिथि गण के साथ साथ अन्य सभी प्रतिभागियों को माला तथा सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षाविद् हेम लता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि गीतकार शिव कुमार बिलगरामी एवं समता सहाय थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा भावना नवीन ने की।
हरे रंग के परिधान में सुसज्जित महिलाओं के बीच ‘ सावन क्वीन ’ प्रतियोगिता भी आयोजित हुआ जिसमें प्रथम विजेता डा पुजा कौशिक, द्वितीय विजेता ममता सिंह और तृतीय विजेता भावना मिलन अरोड़ा घोषित हुईं।

कार्यक्रम में उपस्थित कवि अलका गोयल, रेखा श्रीवास्तव, रचना बंसल,भावना मिलन अरोड़ा, पूजा कौशिक, विनी

 

 

ता राय, रुमा रानी, मंजू बिश्नोई गुप्ता, अनूपमा पांडे, आर डी शर्मा जी ने सावन पर अपनी कविता पाठ कर मौसम सावनुमा बना दिए. विशिष्ट अथिति समता सहाय जी ने भोजपुरी सावन गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.सभी ने सोशल एंड मोटिवेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अ

ध्यक्ष को इतने दिनों से अच्छे कार्य करने के लिए सम्मानित किया. सम्मान पाकर रविंद्र नाथ सिंह जी ममता सिंह जी अभिभूत हो गए.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गण ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने आशीर्वचनों से संबोधित किया। अन्य सभी ने सावन पर आधारित संगीत, कविता पाठ, एवं भक्ति गीत से कार्यक्रम को सफल बनाया।
इसके पश्चात सोशल एंड मोटिवेशन ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित साझा संग्रह लघु कथा नीरनिधि का विमोचन हुआ।
संस्था के संस्थापक रबींद्र नाथ सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट कला संस्कृति, साहित्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में समर्पित दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है जो समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित कर जन चेतना के कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

ममता सिंह

पता : नोयडा। ऊत्तर प्रदेश **जन्मतिथि : ०५ जनवरी १९७० **जन्मस्थान : मुज़फ्फरपुर, बिहार। **शिक्षा : स्नातक(प्रतिष्ठा) डा आर बी बी एम महाविद्यालय ।बिहार विश्व विद्यालय,मुज़फ्फरपुर,बिहार। **संगीत प्रभाकर(स्वर), ईलाहाबाद। **उपलब्धियाँ। : आकाशवाणी केन्द्र एवं दूरदर्शन केन्द्र पटना में समाचार,कविता, कहानी लेखन/पठन एवं प्रसारण। **परिचर्चा में सहभागिता। विभिन्न नाटकों/ धारावाहिको/ लघु फिल्मों का निर्माण एवं अभिनय। **विभिन्न सामाजिक/ साहित्यिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित। **संप्रति : अध्यक्ष, सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट( निबंधित स्वयं सेवी संस्था)। **संस्था के द्वारा सांस्कृतिक/ साहित्यिक/ जन चेतना से जुडे़ कार्यकलापों का संचालन। जन सेवा कार्य। **मासिक पत्रिका में सम्पादक **विभिन्न राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ **सम्मान -टी. वी लाइव काव्य गौरव सम्मान **संस्कार भारती लक्ष्मी हरिभाऊ वाकणकर सम्मान **उत्कृष्ट काव्य पाठ स्वर सागर सम्मान **उत्कृष्ट लेखन के निमित्त काव्य सागर सम्मान **बाल साहित्य सम्मान में साहित्यकार सम्मान **काव्य संझा सम्मान भोजपुरी **अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान 2021बिहार आर्ट थिएटर **हुनर दिखाए सम्मान **संस्कार भारती भगीरथ साहित्य सम्मान **सुचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सम्मान **प्रकाशित रचनाएं : एकल काव्य रचना वैजयन्ति,कहानी प्रकाश्य **अभिराम-३( साझा संकलन) काव्यांजलि **संस्था द्वारा पुस्तक प्रकाशित *रश्मिअनंत( साझासंकलन) *प्रकाश्य : साझा काव्य संकलन रश्मि अनंत भाग – II, नीरनिधि ( साझा लघु कथा ) कहानी, बच्चों की कहानी मोबाईल नं : ७८३८६०३४२४ ई मेल आइडी : mamtalegend@gmail.com