कविता

गिरधर आने वाले हैं

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की
शुभ बेला आई है,
मथुरा में चहुंओर छाईं खूशियां
जन्माष्टमी की आई बारी है।
अपने प्यारे कृष्ण कन्हैया
योगेश्वर त्रिपुरारी कृष्ण मुरारी
देवकी नंद लाल के जन्म की
आज फिर हो रही तैयारी है।
हाथी घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की
स्वर लहरी गुँजायमान करने की
जन जन की तैयारी है।
मेरे गिरधर की आज फिर
जन्मोत्सव के उल्लास में
जन जन प्रमुदित है,
अति उत्साह में देखो
उमंग बहुत बलिहारी है।

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921