हाइकु/सेदोका

हाइकु-सत्य असत्य

सत्य असत्य
पर भारी पड़ता
कलयुग है।
*****
सत्य जीतेगा
असत्य तो हारेगा
मुमकिन है।
*****
कष्ट सहता
सत्य असत्य पर
भारी पड़ता।
*****
नामुमकिन
सत्य का हार जाना
असत्य से यूँ।
*****
विजयपर्व
मनाते, सत्यपथ
पर चलते।
*****
हर्षानुभूति
सत्य की विजय से
असत्य पर।
*****
पक्की होती
सत्य की जीत सदा
असत्य पर।
****

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921