क्षणिका

बोल

वेद कहते हैं-
‘सत्यम ब्रूयात, प्रियं ब्रूयात, मा ब्रूयात सत्यम अप्रियम’
सच बोलो, मीठा बोलो, कड़वा सत्य कदापि मत बोलो,
इससे अच्छा है मौन रहो,
बुगुर्गों का कहना है-
पहले तोलो, फिर बोलो,
तोलकर बोलने में कुछ समय लगेगा,
उतना समय मौन तो रहोगे,
साथ ही अच्छा-बुरा सोच भी सकोगे,
कबीर जी ने लिखा है-
”बोली एक अमोल है, जो कोई बोलै जानि।
हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि॥
गांधीजी के एक बंदर का कहना है-
बुरा मत बोलो,
बुरा बोलोगे तो
अपने व्यक्तित्व पर ही उंगली उठवाओगे
शब्दों का वजन तो बोलने वाले के,
भाव पर आधारित है,
एक शब्द मंत्र हो जाता है,
एक शब्द गाली कहलाता है,
वाणी ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का परिचय कराती है,
इसलिए
तोलो, बोलो, बिना मतलब के मत बोलो.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244