समाचार

अटल बिहारी वाजपेई जयन्ती पर काव्य गोष्ठी

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जयन्ती के अवसर पर आज दिनांक:26/12/2021 को नोएडा के सेक्टर 51 में स्वयं सेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यिकार बाबा कानपुरी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि श्री ओम सपरा थे। वरिष्ठ साहित्यकार प्रो कुलदीप सलील जी क़ी उपस्थिति ही सभी कवियों को उत्साहवर्धन किया उन्हें सुनकर सभी कवि कवियत्री को कुछ सिखने का मौका मिला.कार्यक्रम का आरंभ संस्था के संस्थापक रबीन्द्र नाथ सिंह एवं अध्यक्ष ममता सिंह व आमंत्रित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली एवं नोएडा के अनेक कवि एवं कवयित्री गण ने अपने काव्य पाठ से भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। रबीन्द्र नाथ सिंह जी क़ी एकल बाल रचना नवल काव्य संग्रह एवं ममता सिंह जी क़ी बाल हनुमंत कथा का विमोचन हुआ. सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा बाल साहित्य क़ी कई और भी पुस्तकें प्रकाशित होने वाली है.जिन रचनाकारों ने इस कार्यक्रम में काव्य पाठ किए उनमें अलका अनुपम, मंजु विश्नोई गुप्ता, संजय कुमार ओझा, डा सरिता गर्ग, भावना मिलन अरोड़ा , शायर अनिल कुमार मासूम, डा भावना शुक्ल, सपना एहसास, यशपाल सिंह चौहान, बाबा कानपुरी, श्री ओम सपरा, प्रो कुलदीप सलील,मंजरी मधुर, आरती सिंह ममता सिंह एवं रबीन्द्र नाथ सिंह थे।
संस्था की अध्यक्ष ममता सिंह के द्वारा आमंत्रित मेहमानों का सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पत्रकार मनोज कुमार के उम्दा मंच संचालन ने कार्यक्रम को और अधिक भव्यता प्रदान किया।

ममता सिंह

पता : नोयडा। ऊत्तर प्रदेश **जन्मतिथि : ०५ जनवरी १९७० **जन्मस्थान : मुज़फ्फरपुर, बिहार। **शिक्षा : स्नातक(प्रतिष्ठा) डा आर बी बी एम महाविद्यालय ।बिहार विश्व विद्यालय,मुज़फ्फरपुर,बिहार। **संगीत प्रभाकर(स्वर), ईलाहाबाद। **उपलब्धियाँ। : आकाशवाणी केन्द्र एवं दूरदर्शन केन्द्र पटना में समाचार,कविता, कहानी लेखन/पठन एवं प्रसारण। **परिचर्चा में सहभागिता। विभिन्न नाटकों/ धारावाहिको/ लघु फिल्मों का निर्माण एवं अभिनय। **विभिन्न सामाजिक/ साहित्यिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित। **संप्रति : अध्यक्ष, सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट( निबंधित स्वयं सेवी संस्था)। **संस्था के द्वारा सांस्कृतिक/ साहित्यिक/ जन चेतना से जुडे़ कार्यकलापों का संचालन। जन सेवा कार्य। **मासिक पत्रिका में सम्पादक **विभिन्न राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ **सम्मान -टी. वी लाइव काव्य गौरव सम्मान **संस्कार भारती लक्ष्मी हरिभाऊ वाकणकर सम्मान **उत्कृष्ट काव्य पाठ स्वर सागर सम्मान **उत्कृष्ट लेखन के निमित्त काव्य सागर सम्मान **बाल साहित्य सम्मान में साहित्यकार सम्मान **काव्य संझा सम्मान भोजपुरी **अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान 2021बिहार आर्ट थिएटर **हुनर दिखाए सम्मान **संस्कार भारती भगीरथ साहित्य सम्मान **सुचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सम्मान **प्रकाशित रचनाएं : एकल काव्य रचना वैजयन्ति,कहानी प्रकाश्य **अभिराम-३( साझा संकलन) काव्यांजलि **संस्था द्वारा पुस्तक प्रकाशित *रश्मिअनंत( साझासंकलन) *प्रकाश्य : साझा काव्य संकलन रश्मि अनंत भाग – II, नीरनिधि ( साझा लघु कथा ) कहानी, बच्चों की कहानी मोबाईल नं : ७८३८६०३४२४ ई मेल आइडी : mamtalegend@gmail.com