कविता

हम मुसाफिर है नई राहों के

“”हम मुसाफिर है नई राहों के””

असफलताएं तो तेरी,मात्र क्षणभंगुर है।
फूटा तेरे मस्तिष्क में,ज्ञान का अंकुर है।।

धैर्य की नाव कभी ना डूबे,अहंकार के जलधि में।
स्वयं को ना घेर कभी तू,संकीर्णता की परिधि में।।

हम मुसाफिर है नई राहों के,हर हाल में चलना होगा।
जाने कितने अवरोधक है,अविरल कल-कल बहना होगा।।

हिम्मत तेरा आभूषण है,मंजिल तेरी गहना होगा।
अंदर ज्वार भरा है,बाहर उसको लाना होगा।।

लक्ष्य का एक प्रतिबिंब,हो नित्य ही तेरी निगाहों में।
समाज की उपेक्षा कभी,बाधा ना बन पाए तेरी राहों में।।

तकरीरों से मन बहलाना,मेरा नया बहाना होगा।
हम मुसाफिर है नई राहों के,हर हाल में चलना होगा।।

सविता राजपुरोहित

सविता जे राजपुरोहित

स्नातक छात्रा जन्म तिथि 11 सितम्बर 2001 पुत्री श्री जबरा राम जी राजपुरोहित गांव :- दामण, तहसील :- बागोड़ा, जिला :- जालौर, राजस्थान (भारत) । =} काव्य दीपमाला (काव्य संग्रह) प्रकाशित =} काव्य प्रभात (काव्य संग्रह) प्रकाशित =} एक किताब""हम भारत के लोग""में सहभागिता, मध्यप्रदेश से =} प्रेम विषय पर लिखित किताब में एक रचना को जगह मिली ,,, हरियाणा के मीन साहित्य संस्कृति मंच पर =} कर्म और कलम शीर्षक से एक रचना इन्दौर समाचार में प्रकाशित =} A poem has been selected to be published in the World Book Records (children's literature) =} 19 की आयु में 7 सम्मान हासिल 1.) साहित्य रत्न सम्मान2021 2.) साहित्य साधक सम्मान2021 3.) फूलवती देवी साहित्य सम्मान2021 4.) साहित्य भूषण सम्मान 2021 5.) राजस्थान सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार से सम्मानित2020 6.) श्रेष्ठ भारत संस्था वणधर द्वारा सम्मानित2019 7.) संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ब्लॉक स्तर पर सम्मानित2018