भजन/भावगीत

हे शारदे माँ

नमन करते हम हे शारदे माँ।
भक्ति हमारी स्वीकार ले माँ।
हम अबोध संतान तुम्हारी,
ज्ञान हमे देकर उपहार दे माँ।
जग के अँधेरों में गुम न जाएँ,
 सत् की राह पर चलते जाएँ,
आशा -विश्वास मन में बसाएँ,
 संकल्पों का दीपक जलाएँ ।
सारे  साथ मिल -जुल  रहें ,
बिछड़े हुआ को परिवार दे माँ।
भक्ति हमारी स्वीकार लें माँ।
दया-दृष्टि जो हम पर  होती।
गुणों की बिखर जाए ज्योति।
तुम्हारी कृपा का बरसे  मोती।
यश मिले ,जीत सदा पास होती।
किसी का अपमान भूले से न हो,
अच्छे सभी संस्कार भर  दे माँ।
भक्ति हमारी स्वीकार ले माँ।
कमल ,हंस पर विराजित।
श्वेत वस्त्र होता सुशोभित ।
कर में पुस्तक वीणा धरती ।
भक्त जनों के कष्ट को हरती ।
हरदम तुम्हारी शरण में रहूं,
इस तरह  उपकार कर दे माँ।
भक्ति हमारी स्वीकार ले माँ।
यदि साथ में अंहकार झलके।
प्रतिभा मूल्य हीन हो इंसा के।
विन्रमता में ही बडप्पन बसे,
प्रशंसा मिले तो आगे निकले।
अपनी शिक्षा का सदुपयोग हो
बुद्धि को इतना विस्तार दे माँ।
भक्ति हमारी स्वीकार ले माँ।
— डॉ. अमृता शुक्ला

डॉ. अमृता शुक्ला

नाम....डॉ श्रीमती अमृता शुक्ला जन्म तिथि....11march 1960 जन्म स्थान.....भोपाल म.प्र. पितामह......विश्व विद व्याकरणाचार्य पं.कामता प्रसाद गुरू पिता........स्व.डॉ राजेश्वर गुरु साहित्य कार पति.......श्री अनिल शुक्ला शिक्षा.......एमए हिंदी,पीएचडी,बीएड रुचि......संगीत,पठन पाठन,लेखन प्रकाशित पुस्तकें....."बेतवा और रेवा ,'" काव्य संग्रह "धीरे धीरे रे मना" प्रकाशित रचनाएं......ठाणे से प्रकाशित महिला काव्य संकलन "अभियान में ग़ज़ल_दुष्यंत के बाद दिल्ली से प्रकाशित ग़ज़ल संग्रह में ग़ज़लें जेएमडी पब्लिकेशन दिल्ली से प्रकाशित नारी चेतना के स्वर एकता की मिसाल ,श्रेष्ठ काव्य माला भाग _एक और दो,स्वर्ण जंयती काव्य संग्रह में रचनाएं।कवरधा छ.ग.से प्रकाशित "काव्य सुमन " में रचना जालौन उ.प्र.से प्रकाशित काव्य संग्रह "प्रयास में रचना ,स्त्री विमर्श__" समकालीन कविता का नया आया" बडोदरा से प्रकाशित काव्य संकलन में रचना "काव्य सुधा"भोपाल से प्रकाशित काव्य संग्रह भाग एक दो ।पत्रिका पंखुरी उत्तराखंड से,मासिक पत्रिका शाश्वत भारती उज्जैन से,विवेक वाणी पत्रिका बडवाह खरगौन,अपना बचपन पत्रिका भोपाल में रचनाएं प्रकाशित।हम सब साथ साथ नई दिल्ली से प्रकाशित पत्रिका में रचनाएं, समाज कल्याण दिल्ली से प्रकाशित पत्रिका में एवं हापुड से निकलने वाली आगमन में रचनाएँ प्रकाशित। सम्मान......पुष्पगंधा प्रकाशन कवरधा के द्वारा काव्य सुमन सम्मान।म.प्र.नवलेखन संघ भोपाल द्वारा साहित्य मनीषी एवं भाषा भारती सम्मान। हम सब साथ साथ नई दिल्ली द्वारा वरिष्ठ प्रतिभा सम्मान,पूर्वोतर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा डॉ महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान । प्रसारण......रायपुर आकाशवाणी से कविताओं एवं कहानी का प्रसारण।