कुण्डली/छंद

होली दीवाने

होली के रंग में रंगा ,खुश हो शहर तमाम,
खुशियाँ झूमीं हर तरफ,नाच उठे गुलफाम,
नाच उठे गुलफाम,ढोल बज उठे सुहाने ,
कुछ पे चढ़ा गुलाल ,कुछ हो गए दीवाने ,
कहें ‘धीर’कविराय ,चली होली की टोली ,
सब के हाथ गुलाल ,सभी कर रहे ठिठोली।

— महेंद्र कुमार वर्मा

महेंद्र कुमार वर्मा

द्वारा जतिन वर्मा E 1---1103 रोहन अभिलाषा लोहेगांव ,वाघोली रोड ,वाघोली वाघेश्वरी मंदिर के पास पुणे [महाराष्ट्र] पिन --412207 मोबाइल नंबर --9893836328