समाचार

डॉ. सारिका ठाकुर”जागृति” सम्मानित

ग्वालियर,(मध्यप्रदेश). ग्वालियर की प्रख्यात तथा सबके हदय में अपना गरिमापूर्ण स्थान बनाने वाली समाज सेविका,कवयित्री,लेखिका,संपादिका और शिक्षिका डॉ सारिका ठाकुर जी समाज में व्याप्त दरिंदगी, महिला उत्पीडन को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रयास अपनी कलम के माध्यम से  निरंतर अपने आलेख तथा काव्य के माध्यम से साहित्य में अपना योगदान दे रही है। उनके काव्य सजृन सदैव महिला सशक्तिकरण तथा देश को दिशा प्रदान करने में सहयोग करते  है। अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर  दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से वह  निरंतर साहित्य में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
उनके द्वारा दिए गए साहित्य में इस योगदान को देखते हुए हाल ही में उन्हें “अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच” संस्थापक  आदरणीय  राघवेंद्र ठाकुर जी द्वारा  उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए डाॅ. सारिका ठाकुर”जागृति” को अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच द्वारा “नारी सागर विशिष्ट सम्मान” से सम्मानित किया है।
इस अवसर पर सम्मानित होने पर डॉ.सारिका ठाकुर जी ने  अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच के संस्थापक आदरणीय राघवेन्द्र ठाकुर जी एंव समस्त सलाहकार एवं संचालक मंडल के सदस्यों का आत्मीय आभार  किया।

डॉ. सारिका ठाकुर "जागृति"

ग्वालियर (म.प्र)