समाचार

होली मिलन समारोह सह काव्य गोष्ठी

सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान मे  दिनांक 13 मार्च 2022 को होली मिलन समारोह सह काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम संस्था के सचिव जयवीर सिंह अत्री के निवास पर सम्पन्न हुआ जिसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के जाने माने साहित्यकारों ने शामिल होकर होली पर काव्य पाठ किया।
कुसुम अग्रवाल के द्वारा सरस्वती वंदना और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ और उसके बाद होली गीत और कविताओ से कार्यक्रम में बहुत सुंदर होलीनुमा माहौल पैदा हो गया। सभी ने होली का खुब मजा लिया। सभी शामिल मेहमानों का अबीर, माला और  अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबा कानपुरी, मुख्य अतिथि समता सहाय, विशिष्ट अतिथि रीता जयहिंद और  संजय कुमार ओझा थे।
डा पुजा कौशिक और पं साहित्य कुमार चंचल के कुशल मंच संचालन ने कार्यक्रम को और भी सुंदर बना दिया।
मुख्य रूप से  ममता ठाकुर,कविता सिंह,डा. सरिता गर्ग, पुष्प लता पुष्प, संजय कुमार ओझा, आर डी शर्मा, मंजू विश्नोई गुप्ता, जयवीर सिंह अत्री, बबली सिन्हा, रीता जयहिंद, अटल
मुरादाबादी, उर्मिला सिंह,अपर्णा थपलियाल, बाबा कानपुरी, समता सहाय रबीन्द्रनाथ सिंह एवं ममता सिंह  ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया।
संस्था के संस्थापक रबींद्र नाथ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा  कवियों के प्रोत्साहन हेतु प्रत्येक वर्ष  होली मिलन समारोह सह काव्य गोष्ठी का आयोजन कर शामिल कवियों और कवयित्रियों को सम्मानित किया जाता है।

भावना अरोड़ा ‘मिलन’

अध्यापिका,लेखिका एवं विचारक निवास- कालकाजी, नई दिल्ली प्रकाशन - * १७ साँझा संग्रह (विविध समाज सुधारक विषय ) * १ एकल पुस्तक काव्य संग्रह ( रोशनी ) २ लघुकथा संग्रह (प्रकाशनाधीन ) भारत के दिल्ली, एम॰पी,॰ उ॰प्र०,पश्चिम बंगाल, आदि कई राज्यों से समाचार पत्रों एवं मेगजिन में समसामयिक लेखों का प्रकाशन जारी ।