गीतिका/ग़ज़ल

गज़ल

तूफान   ज़िन्दगी  में   उठा  कर   चले  गये।
जादू  सा  दिल  में  एक जगा कर चले गये।
आये  हमारे   दिल  में  समा कर  चले  गये।
कोरस  हमारे  साथ   में  गा कर  चले  गये।
वैसे तो  उनके पास  ज़रा भी  समय  न  था,
कुछ वक्त साथ फिर भी बिता कर चले गये।
आया  जहाँ  में जो उसे  जाना है  एक दिन,
कुछ लोग  नाम  खूब  कमा कर  चले  गये।
फीकी बहुतहमीद की दुनिया थी कलतलक,
बंजर  ज़मीं  में  फूल  खिला कर  चले  गये।
— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415