सामाजिक

व्यक्तित्व

व्यक्तित्व का आशय व्यवहार के सभी गुणों का नाम व्यक्तित्व है अच्छे व्यक्तित्व।  की जीवन में  बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जिन लोंगो का व्यक्तित्व अन्य लोगों से अलग होता है वो अलग अपनी समाज और देश में पहचान बनाते व्यक्ति के संपूर्ण  छवि का नाम ही व्यक्तित्व है रंग ,रूप, कैसा भी हो व्यक्ति का व्यवहार अगर अच्छा है तो वो सुंदर लोगों से ज्यादा महत्व रखता है साधारण से दिखने वाले लोग अपने गुणों  और अच्छे विचार और अच्छे व्यवहार से ही पहचाने जाते है अपने गुणों और अपने विचार से ही वो दूसरों को प्रभावित करते है उनके व्यक्तित्व में जो बात होती है वो दूसरों में नहीं यदि आप सकारात्मक विचार रखते है इससे दूसरे लोगों को भी लाभ होता है वह भी अपने नकारात्मक विचार छोड़ कर सकारात्मक विचारों को अमल करते है
सहनशीलता, कर्तव्यपरायणता, और रहनसहन, मधुरवाणी से सबको अपनी ओर आकर्षित  करते है अच्छे व्यक्तित्व वाले लोग  हमेशा शारिरिक और मानसिक  रूप से स्वस्थ रहते है वो लोग देश और समाज की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते है ये गुण उन्हें अपने परिवार से ही मिलते है जहाँ वो अपने व्यक्तित्व का विकास में कारगर साबित होते है व्यक्ति का व्यक्तित्व ही उसके अच्छे चरित्र होने का प्रमाण होता है
— पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश