बाल कविताशिशुगीत

झरना

झर झर झरता है झरना,
झर झर कुछ कहता झरना,
गीत प्रेम के गाता है,
प्रेम सिखाता है झरना.
हरदम झरता, कभी न थकता,
कोई शिकायत कभी न करता,
आनंद का स्त्रोत है झरना,
झर झर झरता है झरना.
जोग प्रपात (Jog Falls ) कर्नाटक में शरावती नदी पर है। यह चार छोटे-छोटे प्रपातों – राजा, राकेट, रोरर और रानी – से मिलकर बना है। इसका जल 253 मीटर की ऊँचाई से गिरकर बड़ा सुन्दर दृश्य उपस्थित करता है। इसका एक अन्य नाम जेरसप्पा भी है।

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244