धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

गंगा दशहरा

गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मनाया जाता है |यह हिंदुओं का मुख्य पर्व है कहा जाता है| इस दिन गंगा को भागीरथ अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए  धरती पर लाये थे इसलिए इस दिन को दश ( दस) हरा )( हरण करने वाली) अर्थात दशहरा को दस पापों से छुटकारा दिलाने वाला व्रत माना जाता है| इस दिन गंगा का अवतरण धरती पर हुआ इसलिए इस दिन को महापुण्यकारी माना जाता है|
गंगा दशहरा वाले दिन गंगा में स्नान करने का बहुत महत्व है| इस दिन दान और तर्पण से किये  स्नान से मनुष्य जाने अनजाने में किये गए दस पापों से छुटकारा पा लेता है| इस दिन सब गंगा मंदिर में शिवजी का अभिषेक किया जाता है| इस दिन मोक्षदायिनी  गंगा का पूजन अर्चन भी किया जाता है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है| इस दिन सत्तू,मटका ,पंखा के दान करने का बहुत महत्व है इस दिन दान करने से बहुत लाभ होता है| गंगा दशहरा वाले दिन जिस वस्तु का दान करें  वो दश होनी चाहिए|
मान्यता है ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है| इस दिन जल ,अन्न, वस्त्र, पूजन ,सिंगार , नमक, डर सोने का दान देना शुभ माना जाता है| दशहरे वाले दिन शुभ कार्य किए जाते हैं इसका बहुत महत्व माना जाता है| दशहरे के दिन लोग दान पुण्य पूजा अर्चन करते हैं|
— पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश