धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है | पहला अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2015 में मनाया गया था| तबसे ही इसकी शुरूआत हुई इस दिन विश्व में करोड़ो लोगों ने योग किया योग व्यायाम एक  प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से शरीर के अन्य अंगों को मजबूत बनाया जा सकता है| मन ,मस्तिष्क,और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है |योग से अनेक प्रकार के लाभ होते है जब हम ज्यादा थकान महसूस करते है तो योगा करने से हमें थोड़ी शांति मिलती है |ये अनेक प्रकार से लाभकारी है यही कारण है योग से शारीरिक और मानसिक बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है|
योग शब्द की योग शब्द की उत्पत्ति  संस्कृत शब्द के युज शब्द से सबसे हुई है जिसका अर्थ होता हैआत्मा का सार्वभोमिक  मिलन चेतना से होता है|
योग दस हजार वर्ष से अपनाया जा रहा है हिन्दू धर्म में योग साधु, संतों के द्वारा प्राचीन काल से अपनाया गया है| योग की महिमा को आधुनिक युग में एक विधा के रूप अपनाया गया है आज की जीवन शैली को देखते हुए यह बहुत जरूरी हो गया है| कि हम अपनी व्यस्त जिंदगी में से थोड़ा समय निकाल कर योग करें| और अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें जब  शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी स्वस्थ होगा जब ही देश का हर एक नागरिक स्वस्थ होगा| तब ही वो देश की सेवा में अपना सहयोग दे पाएंगे|
— पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश