समाचार

“आया सावन झूम के” दिल्ली

सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की दिल्ली इकाई द्वारा “आया सावन झूम के” कार्यक्रम का आयोजन संस्था की दिल्ली इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व में दिल्ली इकाई की उपाध्यक्ष पुष्प लता ‘पुष्प’ के ग्रेटर नोएडा स्थित आवास पर आयोजित हुआ।‌
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के संस्थापक रबींद्र नाथ सिंह ने किया। पुजा श्रीवास्तव के सरस्वती वंदना के बीच संस्था के संस्थापक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष रबींद्रनाथ सिंह के साथ कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि डा निरजा मेहता ‘ कमलिनी ‘, अति विशिष्ट अतिथि रीता जय हिंद एवं कृष्णा शर्मा ‘ दामिनी ‘ , ओम प्रजापति जी एवं सुक्ष्मलता महाजन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम के शुभारम्भ की घोषणा की।
सभी अतिथियों एवं उपस्थित कवि कवयित्रियों का सम्मान अंग वस्त्र, माला और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया।
स्वागत संबोधन के साथ रबींद्र नाथ सिंह ने संस्था की उपलब्धियों और गतिविधियों से सभी को अवगत कराते हुए कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक राजवीर सिंह के कार्यक्रम व्यवस्था की सराहना की।
सावन पर आधारित कविताओं की सस्वर प्रस्तुति और सावन गीतों के बीच सावन आगमन की अद्भुत अनुभूति हुई। कई दिनों से उष्ण मौसम के बाद मुसलाधार बारिश लागातार होती रही परंतु सभी आमंत्रित कवि कवयित्री कार्यक्रम में शामिल हुए और सारा वातावरण हराभरा सावनमय हो गया।
मुख्य रुप से कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति करने वाले गणमान्य कवि कवयित्री के नाम निम्न प्रकार से हैं: डॉ भावना शुक्ला, कुसुम अग्रवाल, मंजू बिश्नोई गुप्ता, डॉ सरिता गर्ग, पूजा भारद्वाज, पूजा श्रीवास्तव, राजेंद्र महाजन हेमंत शर्मा दिल, इंद्रजीत सुकुमार , मनोज कामदेव, आर डी शर्मा, फरीद अहमद, संजय जैन, बबली सिन्हा सीमा सागर शर्मा,विनीता सिंह आरुषि,जगदीश मीणा, भूपिंदर कौर, जय वीर सिंह अत्री, कृष्ण शर्मा दामिनी, सुक्ष्म लता महाजन, नीरजा मेहता कमलिनी, रीता जय हिंद, ओम प्रजापति.
पुष्प लता ‘पुष्प’ जी के सफल संचालन और आदरणीय जगदीश मीणा जी की फोटोग्राफी ने कार्यक्रम को शुरू से अंत तक रोमांचक बनाए रखा और सभी ने भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का समापन संस्था के दिल्ली इकाई की महासचिव रीता जयहिंद के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् हुआ।
सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था है जो साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा सामाजिक उत्थान में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वर्तमान में संस्था की शाखाएं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम के साथ साथ अन्य प्रदेशों में स्थापित हो गयी हैं। संस्था की गतिविधियां नेपाल, मारिशस, अमेरिका में भी चल रही है।

ममता सिंह

पता : नोयडा। ऊत्तर प्रदेश **जन्मतिथि : ०५ जनवरी १९७० **जन्मस्थान : मुज़फ्फरपुर, बिहार। **शिक्षा : स्नातक(प्रतिष्ठा) डा आर बी बी एम महाविद्यालय ।बिहार विश्व विद्यालय,मुज़फ्फरपुर,बिहार। **संगीत प्रभाकर(स्वर), ईलाहाबाद। **उपलब्धियाँ। : आकाशवाणी केन्द्र एवं दूरदर्शन केन्द्र पटना में समाचार,कविता, कहानी लेखन/पठन एवं प्रसारण। **परिचर्चा में सहभागिता। विभिन्न नाटकों/ धारावाहिको/ लघु फिल्मों का निर्माण एवं अभिनय। **विभिन्न सामाजिक/ साहित्यिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित। **संप्रति : अध्यक्ष, सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट( निबंधित स्वयं सेवी संस्था)। **संस्था के द्वारा सांस्कृतिक/ साहित्यिक/ जन चेतना से जुडे़ कार्यकलापों का संचालन। जन सेवा कार्य। **मासिक पत्रिका में सम्पादक **विभिन्न राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ **सम्मान -टी. वी लाइव काव्य गौरव सम्मान **संस्कार भारती लक्ष्मी हरिभाऊ वाकणकर सम्मान **उत्कृष्ट काव्य पाठ स्वर सागर सम्मान **उत्कृष्ट लेखन के निमित्त काव्य सागर सम्मान **बाल साहित्य सम्मान में साहित्यकार सम्मान **काव्य संझा सम्मान भोजपुरी **अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान 2021बिहार आर्ट थिएटर **हुनर दिखाए सम्मान **संस्कार भारती भगीरथ साहित्य सम्मान **सुचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सम्मान **प्रकाशित रचनाएं : एकल काव्य रचना वैजयन्ति,कहानी प्रकाश्य **अभिराम-३( साझा संकलन) काव्यांजलि **संस्था द्वारा पुस्तक प्रकाशित *रश्मिअनंत( साझासंकलन) *प्रकाश्य : साझा काव्य संकलन रश्मि अनंत भाग – II, नीरनिधि ( साझा लघु कथा ) कहानी, बच्चों की कहानी मोबाईल नं : ७८३८६०३४२४ ई मेल आइडी : mamtalegend@gmail.com