गीत/नवगीत

प्राणों से प्यारा तिरंगा हमारा

प्राणों से प्यारा तिरंगा हमारा,
सुख  – समृद्धि, शांति का प्रतीक,
हमारी एकता को दर्शाता है तिरंगा
प्राणों से प्यारा तिरंगा हमारा।
प्रेम व सौहार्द की भावना,
पूरब से पश्चिम उत्तर से दक्षिण,
शहीदों की आहुति को भूलने न देंगें,
सदा ऊंचा रहेगा हमारा तिरंगा
प्राणों से प्यारा तिरंगा हमारा।
हमारा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य क्या है?
देश की निरंतर प्रगति हो,
हम सबको  बोध कराता तिरंगा
प्राणों से प्यारा तिरंगा हमारा।
मन से ,वचन से , कर्म से,
भारतवासी  समर्पित हैं तेरे प्रति,
चारों ओर चेतनाप्रकश हो,
विश्व में लहराता  रहे हमारा प्यारा तिरंगा
प्राणों से प्यारा तिरंगा हमारा।
— चेतनाप्रकाश चितेरी

चेतना सिंह 'चितेरी'

मोबाइल नंबर _ 8005313636 पता_ A—2—130, बद्री हाउसिंग स्कीम न्यू मेंहदौरी कॉलोनी तेलियरगंज, प्रयागराज पिन कोड —211004