समाचार

काव्य गोष्ठी सह पुस्तक विमोचन समारोह

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 23/09/ 2022 को काव्य गोष्ठी सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में संपन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ संस्था के संस्थापक रबीन्द्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंहज़ी के साथ कार्यक्रम के सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।कवियत्री ममता ठाकुर ने सरस्वती वंदन किया ।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह ने कार्यक्रम में शामिल मेहमानों एवं कवि कवयित्रियों का स्वागत प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मशहूर कवियत्री एवं लेखिका सविता चड्ढा, विशिष्ट अतिथि मॉरीशस से आमंत्रित कल्पना लालजी एवं अंजू घरभरण,ट्रु मीडिया चैनल के प्रधान संपादक ओम प्रकाश प्रजापति एवं मशहूर टीवी तथा सिनेमा अभिनेत्री रीना रानी थीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा प्रकाशित साझा गजल संग्रह ‘रूहानी अल्फाज़’ और ममता सिंह द्वारा रचित एकल कविता संग्रह ‘शब्दांजलि’ का विमोचन कार्यक्रम के मेहमानों के द्वारा किया गया। इसके पश्चात कवियों एवं कवित्रियों ने अपना काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों ने सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के साहित्यिक और सामाजिक कार्यकलापों की सराहना करते हुए अनेक बधाइयां दीं। दिल्ली के पूर्व मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एवं रचनाकार ओमप्रकाश सपरा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।कार्यक्रम में शामिल कवि कवित्री के नाम कुख्यतः निम्न प्रकार से है: जयवीर सिंह अत्री, आरती झा, रुचि जैन,समता सहाय ,सपना अहसास, प्रदीप मिश्र अजनबी, सविता जी, ममता ठाकुर , कविता सिंह, रूमा रानी, कुसुम अग्रवाल, आर डी शर्मा, रीता जयहिंद, सरिता गर्ग एवं पुष्प लता पुष्प।

कार्यक्रम का समापन सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के संस्थापक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष रबींद्र नाथ सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ। सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है, जो साहित्य, कला ,संस्कृति और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित अग्रणी संस्था के रूप में कार्यरत है। यह संस्था समय-समय पर कवि सम्मेलन, पुस्तक प्रकाशन, मेडिकल कैंप एवं समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता कर अपने दायित्वों को निभा रही है।

ममता सिंह

पता : नोयडा। ऊत्तर प्रदेश **जन्मतिथि : ०५ जनवरी १९७० **जन्मस्थान : मुज़फ्फरपुर, बिहार। **शिक्षा : स्नातक(प्रतिष्ठा) डा आर बी बी एम महाविद्यालय ।बिहार विश्व विद्यालय,मुज़फ्फरपुर,बिहार। **संगीत प्रभाकर(स्वर), ईलाहाबाद। **उपलब्धियाँ। : आकाशवाणी केन्द्र एवं दूरदर्शन केन्द्र पटना में समाचार,कविता, कहानी लेखन/पठन एवं प्रसारण। **परिचर्चा में सहभागिता। विभिन्न नाटकों/ धारावाहिको/ लघु फिल्मों का निर्माण एवं अभिनय। **विभिन्न सामाजिक/ साहित्यिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित। **संप्रति : अध्यक्ष, सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट( निबंधित स्वयं सेवी संस्था)। **संस्था के द्वारा सांस्कृतिक/ साहित्यिक/ जन चेतना से जुडे़ कार्यकलापों का संचालन। जन सेवा कार्य। **मासिक पत्रिका में सम्पादक **विभिन्न राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ **सम्मान -टी. वी लाइव काव्य गौरव सम्मान **संस्कार भारती लक्ष्मी हरिभाऊ वाकणकर सम्मान **उत्कृष्ट काव्य पाठ स्वर सागर सम्मान **उत्कृष्ट लेखन के निमित्त काव्य सागर सम्मान **बाल साहित्य सम्मान में साहित्यकार सम्मान **काव्य संझा सम्मान भोजपुरी **अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान 2021बिहार आर्ट थिएटर **हुनर दिखाए सम्मान **संस्कार भारती भगीरथ साहित्य सम्मान **सुचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सम्मान **प्रकाशित रचनाएं : एकल काव्य रचना वैजयन्ति,कहानी प्रकाश्य **अभिराम-३( साझा संकलन) काव्यांजलि **संस्था द्वारा पुस्तक प्रकाशित *रश्मिअनंत( साझासंकलन) *प्रकाश्य : साझा काव्य संकलन रश्मि अनंत भाग – II, नीरनिधि ( साझा लघु कथा ) कहानी, बच्चों की कहानी मोबाईल नं : ७८३८६०३४२४ ई मेल आइडी : mamtalegend@gmail.com