अन्य बाल साहित्य

बाल पहेलियाँ

1.
बच्चों का इक पर्व अनोखा ,
  हर वर्ष जो आता है ।
  हँसते गाते और नाचते ,
 नई उमंगे लाता है ।।
2.
तीस दिवस का बना महीना ,
है इसकी पहचान ।
सर्दी की यह दस्तक देता ,
जरा बताओ जॉन ।।
3.
माह नवंबर में इक आता ,
 प्यारा पर्व सुहाना ।
कब मनाते बच्चे इसको ,
गाते मिल खूब तराना ।।
4.
बच्चों के चाचा कहलाए,
  रहे देश की शान ।
पी एम रहे अपने भारत के
हैं इनकी पहचान ।।
— डॉ. कमलेन्द्र कुमार
उत्तरमाला -1- बाल दिवस
                 2- नवंबर
                 3- 14 नवंबर
                 4- जवाहर लाल  नेहरू

डॉ. कमलेंद्र कुमार श्रीवास्तव

पिता का नाम-श्री बनवारी लाल श्रीवास्तव शिक्षा -एमएससी ,बीएड, पीएचडी लेखन विधा- कैरियर आलेख ,बाल साहित्य सम्प्रति- शासकीय शिक्षक अन्य -स्तरीय पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन राव गंज कालपी ,जालौन उत्तर प्रदेश पिन 285204 मोबाइल नंबर945131813 ईमेल om_saksham@rediffmail.com