अन्य बाल साहित्य

बाल-पहेली

(1)
तीन रंग का प्यारा प्रतिक है
आसमान में जो फहराता है।
हरा,शान्ति,त्याग,झलकाता
बच्चों वह क्या कहलाता है?
(2)
ज्ञान जहां पर बच्चे पाते हैं
जहां शिक्षकगण  पढ़ाते है।
घंटी अलारम राग सुनाते हैं
वह स्थल क्या कहलाते हैं?
(3)
फूलों सा वह प्यारे होते हैं
माता के जो दुलारे होते हैं।
माली जिनके पिता होते हैं
वह बोलो तो कौन होते हैं?
(4)
ज्ञान विज्ञान हमें जो सिखाते हैं
भविष्य हमारा जो गढ़ जाते हैं।
जहाँ संस्कार का पाठ पढ़ाते हैं
ये मार्गदर्शक कौन कहलाते हैं?

— अशोक पटेल “आशु”

उत्तर-1. तिरंगा झंडा, 2. शाला, 3. बच्चे, 4.शिक्षक

*अशोक पटेल 'आशु'

व्याख्याता-हिंदी मेघा धमतरी (छ ग) M-9827874578