कविता

बदलाव

हालात मत पूछिए
बदलते रहते हैं।
समय मत पूछिए
गुजरता रहता है।
मोहब्बत मत कीजिए
होती रहती है।
दिल्लगी मत कीजिए
दिलदार औरो से भी
दिल लगाते रहते हैं।
परिस्थिति मत देखिए
स्थिति बदलती रहती है।
हमसफर जल्दी
मत बनाइए
हमराही बदलते रहते हैं।

— राजीव डोगरा

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233