कविता

गणतंत्र दिवस

आजादी को हासिल करके ,
आज के दिन ,
भारत को गणराज्य बनाया था।
26 जनवरी 1950 को,
देश भारत ने ,
संविधान पारित कर
संविधान लागू करवाया था।।
आजादी को हासिल करके,
भारत को गणराज्य बनाया था।
राष्ट्र का यह पर्व ,
राष्ट्र के साथ भाईचारे से ,
हर हिंदुस्तानी ने मनाया था।।
संविधान के सम्मान में,
खड़े हर नागरिक ,
जन -गण का मान बढ़ाया था।
आजादी को हासिल करके ,
भारत को गणराज्य बनाया था।
विश्व का ,
सबसे बड़ा संविधान
जिसे भीमराव अंबेडकर ने,
2 साल 11 महीने18दिन में बनाया था।।
नेहरू, प्रसाद, पटेल,
कलाम ने जिसे बड़ी रूपरेखा से सजाया था ।
आजादी को हासिल करके
आज के दिन ,
भारत को गणराज्य बनाया था।।
आज के दिन,
भारत के झंडे की शपथ ले।
भारत का जन -जन यह प्रण उठाएगा।
गणतंत्र की रक्षा के लिए हर हिंदुस्तानी कदम बढ़ाएगा।

प्रीति शर्मा असीम

नालागढ़ ,हिमाचल प्रदेश Email- aditichinu80@gmail.com