गीत/नवगीत

गीत – नए रंग हैं नए ढंग हैं

नए रंग हैं नए ढंग हैं नए नियमों की होली है।
नए प्रयोग परिवर्तन में यह कस्मों की होली है।
नए हैं भाव दृष्टिकोण का आगाज़ बढिय़ा है।
कि उड़ते बाज के पँखों में तो परवाज़ बढिय़ा है।
यह शिष्टाचार श्रद्धा प्यार एंव कदरों की होली है।
नए रंग हैं नएं ढंग हैं नए नियमों की होली है।
नए अंजाम के सिर पर नई कलगी सुशोभित है।
उम्मीदों बीच अनुशासन की परिभाषा नवोदित है।
जगाओ दीप रंगों के यह शुभ कर्मों की होली है।
नए रंग हैं नए ढंग हैं नए नियमों की होली है।
नए सूरज की आमद से, ली आशायों ने अंगड़ाई।
सुबह की सृजना भीतर नई गूँजेगी शहनाई।
रचा इतिहास जिन्होंने उसी अर्थों की होली है।
नएं रंग हैं नएं ढंग हैं नएं नियमों की होली है।
खुशी उमंग एंव सच्चाई स्वर्णिम आशा लाएंगे।
कि सभ्याचार के भीतर एंव नए इतिहास आएंगे।
विभिन्न जज़्बों के सच्चे प्यार में धर्मों की होली है।
नएं रंग हैं नएं ढंग हैं नएं नियमों की होली है।
इन्हीं से ही तो तब्दीली में एक जान आई है।
पूरे भारत की शक्ति में नई पहचान आई है।
कलम के सार्थिक हुए नएं अक्षरों की होली है।
नएं रंग हैं नएं ढंग हैं नएं नियमों की होली है।
तपस्या विविध अर्थों में ही आत्मतोष देती है।
प्यारी सोच ही ‘बालम’ तेजस्वी जोश देती है।
गतिविधियों में बुद्धि आत्मा सम्बंधों की होली है।
नए रंग हैं नएं ढंग हैं नएं नियमों की होली है।

— बलविंद्र बालम

बलविन्दर ‘बालम’

ओंकार नगर, गुरदासपुर (पंजाब) मो. 98156 25409