बालगीत – “वर्षा रानी”
वर्षा रानी फिर बादल के रथ पर चढ़कर आई देख दहकते सूरज जी को मंद – मंद मुस्काई | इंद्रधनुष का सतरंगी , परिधान पहन इठलाई , नीली छतरी के नीचे वह उमड़ घुमड़ कर छाई | गरज – तड़प कर के मेघों ने ऐसी धुने बजाई , खूब छमाछम नाची वर्षा , थिरके नदी तलाई | रिमझिम रिमझिम ठंडी बूंदों ने जब धार बहाई गर्मी सारी ठंडी पड़ गई , सहमे सूरज भाई | -– अरविंद कुमार ‘साहू’
Read More